फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   judge sir, i identify my sister by hair band

जज साहब! मैंने हेयर बैंड से पहचाना था बहन को

Sat, 17 Oct 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 17 Oct 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
नेपाली युवती से गैंग रेप और हत्या के मामले में गवाहियों का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल की कोर्ट में पांच में से तीन गवाहों की गवाही हो सकी। इसमें व्यापारी राजेश उर्फ टीनू, मृतका की बहन और हिसार रोड स्थित मेडिकल स्टोर संचालक  शामिल रहे। लगातार तीसरे दिन शनिवार को फिर गवाही होगी। अभी तक मामले में कुल 6 गवाहों की गवाही हो चुकी है। 
विज्ञापन


किसने क्या कहा-
मृतका की बहन-
मृतका की बहन ने कोर्ट में बताया कि मेरी छोटी अशक्त बहन घर से बहुत कम बाहर निकलती थी। 1 फरवरी को अचानक वह घर से बाहर निकली और रास्ता भटक गई। काफी देर तक पूरे परिवार ने तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस को मामले की सूचना देकर गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया गया। वारदात के बाद पुलिस ने शिनाख्त के लिए बुलाया। यहां मैंने अपनी बहन के हेयर बैंड, अंडर गारमेंट्स और चेन सहित अन्य सामान देखकर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन


व्यापारी राजेश उर्फ टीनू से पूछा आरोपी पवन कौन -  
अदालत में व्यापारी राजेश लूंबा टीनू से वारदात में शामिल रहे आरोपी पवन के बारे में पूछा गया कि पवन नाम का आरोपी कौन है। इस पर राजेश ने आरोपी को पहचानकर उसके बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने मुझे साथ लेकर आरोपियों से निशानदेही कराई थी। निशानदेही के दौरान कोठड़े से शराब की बोतलें, मृतका के कपड़े जलाने वाला स्थान सहित अन्य चीजों की शिनाख्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालक ने नहीं पहचाना आरोपियों को
हिसार रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक की भी गवाही हुई। उन्होंने कहा कि इलाके में रविवार के दिन भी मेडिकल स्टोर खोलते हैं। वारदात वाली शाम को भी मैंने कंडोम बेचे थे। फिर कोर्ट में पूछा गया कि उन्होंने वारदात में शामिल किस आरोपी को कंडोम बेचा था। इस पर संचालक ने आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया। कहा कि दिनभर कई ग्राहक स्टोर पर आते हैं। ऐसे में पहचान करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed