Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IPS suicide case Gunman booked for extortion, liquor contractor claims Bhau gang's share in contracts

हरियाणा IPS सुसाइड केस: गनमैन पर जबरन वसूली का केस दर्ज, पीड़ित शराब ठेकेदार ने किए कई खुलासे

Wed, 08 Oct 2025 01:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Oct 2025 01:38 PM IST
सार

अर्बन एस्टेट थाने में 6 अक्तूबर को दर्ज एफआईआर में शराब ठेकेदार ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कई दिन पहले एक पुलिस कर्मचारी जिसने अपना नाम सुशील बतलाया। उसने जून माह में आईजी के ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया।

विज्ञापन
IPS suicide case Gunman booked for extortion, liquor contractor claims Bhau gang's share in contracts
शराब ठेकेदार - फोटो : संवाद

विस्तार

आईजी के सुरक्षा कर्मी सुशील कुमार के खिलाफ जबरन वसूली का आरोपी लगाने वाले शराब ठेकेदार के बयानों से नया खुलासा हुआ है। ठेकेदार का कहना है कि उसे कई बदमाशों ने फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस कारण पुलिस की तरफ से उसे सुरक्षा मिली हुई है। हिमांशु भाऊ गैंग के कई साथियों ने शराब के ठेकों में हिस्सा डाला हुआ है। इस कारण उसे जान का खतरा बना रहता है। अर्बन एस्टेट थाने में आरोपी पुलिसकर्मी सुशील कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 के तहत जबरन वसूली का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


6 अक्तूबर को दर्ज हुई थी एफआईआर 

अर्बन एस्टेट थाने में 6 अक्तूबर को दर्ज एफआईआर में शराब ठेकेदार ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि कई दिन पहले एक पुलिस कर्मचारी जिसने अपना नाम सुशील बतलाया। उसने जून माह में आईजी के ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया। साथ ही अपने आप को आईजी का खास आदमी बताया। शराब करोबारी ने आरोप लगाया कि उसे पुलिसकर्मी ने धमकी दी कि अगर रोहतक में शराब का काम करना है तो आईजी को मंथली देनी पड़ेगी। नहीं तो शराब तस्करी का केस दर्ज करवा देंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को सौंपी गई  सीसीटीवी फुटेज व वाइस रिकॉर्डिंग

9 जुलाई को उसने पुलिसकर्मी को सेक्टर-1 स्थित कार्यालय की लोकेशन भेजी। साथ ही अपने साथी जय भगवान को भी बुला लिया। कार्यालय में सुशील ने ढाई लाख रुपये मंथली मांगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पुलिसकर्मी को बताया कि कारोबार में प्रतिस्पर्धा व बदमाशों का खतरा बना रहता है। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने उसके ऊपर पूरा दबाव बनाया। बोला, आईजी पूरी सपोर्ट करेंगे। आप दोबारा आईजी से मिलने आ जाओ। जिस वजह से शराब कोरबारी पुलिसकर्मी से परेशान था। पुलिस को दी शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज व वाइस रिकॉर्डिंग भी दी गई है। 

आईजी ऑफिस रोहतक लिखा गया है आरोपी का पता

एफआईआर के अंदर पुलिस की तरफ से सुशील पुलिसकर्मी लिखा हुआ है। साथ ही पता आईजी ऑफिस रोहतक लिखा हुआ है। खास बात यह है कि शराब ठेकेदार का नाम व पता भी नहीं लिखा गया है। केवल यह बताया गया है कि उसका कार्यालय सेक्टर-1 में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed