फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the condition laid LLB student dropping out to marry the poisonous substance taken

शादी करने को रखी पढ़ाई छोड़ने की शर्त तो एलएलबी छात्रा ने गटका जहरीला पदार्थ

Mon, 04 Apr 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 04 Apr 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
If the condition laid LLB student dropping out to marry the poisonous substance taken
एलएलबी छात्रा ने गटका जहरीला पदार्थ - फोटो : अमर उजाला
शादी करने के लिए लड़के वालों ने पढ़ाई छोड़ने की शर्त रखी तो एलएलबी छात्रा ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराई गई जींद की रहने वाली इस छात्रा की कुछ दिन पहले ही आर्मी में बतौर एजुकेशन हवलदार तैनात एक युवक के साथ मंगनी हुई थी। आरोप है कि मंगनी के बाद लड़के वालों ने अचानक पढ़ाई छोड़ने की शर्त लगा दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। हालांकि अब उसकी हालत में सुधार है। मामले को लेकर दोनों पक्षों में रविवार देरशाम तक समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन

 
दरअसल जींद निवासी एक युवती रोहतक के वैश्य कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके पिता सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसक ा रिश्ता महम निवासी एक युवक से हुआ था। युवक फिलहाल सेना में एजुकेशनर हवलदार है। इसके बाद दोनों की सगाई हो गई और कुछ दिन बाद शादी होनी है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि शनिवार रात उसकी मंगेतर से बात हुई थी। आरोप है कि मंगेतर ने कहा कि शादी के बाद उसे पढ़ाई छोड़नी होगी। इस पर छात्रा ने इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। रविवार सुबह छात्रा ने गुस्से में मच्छर भगाने में प्रयोग होने वाली दवाई गटक ली। इसके बाद वह शिकायत लेकर महिला थाने में जा पहुंची। यहां हालत खराब होने पर महिला थाना की दो महिला सिपाही छात्रा को लेकर पीजीआई पहुुंचीं। अब छात्रा की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा फिलहाल पीजीआई में भर्ती है। जांच अधिकारी उसके बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई गए हैं। हालांकि अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के परिजन आपस में बातचीत कर रहे हैं। 
इंस्पेक्टर गरिमा, महिला थाना प्रभारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed