फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tara Hotel owner and his wife shot dead in Rohtak, double murder in rohtak

Double Murder in Rohtak:होटल नाम नहीं करवाया तो बेटे ने की माता-पिता की गोली मारकर हत्या

Sat, 23 Jul 2022 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 08:23 AM IST
सार

शनिवार तड़के वारदात की गई। गहरी नींद सो रहे दंपती को सिर में नजदीक से गोलियां मारी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की पत्नी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Tara Hotel owner and his wife shot dead in Rohtak, double murder in rohtak
रोहतक में दंपती की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की जनता कॉलोनी में होटल के मालिक चंद्रभान थरेजा (60) व उसकी पत्नी निशा (50) की शनिवार तड़के घर के अंदर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे गहरी नींद में सो हुए थे। आरोप होटल मालिक के सगे बेटे तरुण (33) पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार है।

विज्ञापन

 

वह होटल अपने नाम करवाना चाहता था, लेकिन दंपती ने उसे पहले नशा छोड़ने के लिए कहा। इससे नाराज होकर उसने वारदात अंजाम दे दी। पुलिस ने मृतक दंपती की बेटी पंजाब के लुधियाना निवासी चांदनी के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक लुधियाना के जोशी नगर निवासी चांदनी ने दी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता जनता कॉलोनी में परिवार सहित रह थे। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। वे दो भाई व बहन हैं। बड़ा भाई तरुण पंजाब के अमृतसर में शादीशुदा है और परिवार सहित माता-पिता के साथ ही रहता है। उसके पिता ने जनता कॉलोनी में ही तारा होटल बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाई नशा करने व जुआ खेलने का आदी है, इसके चलते उस पर काफी कर्ज हो गया। जब भी वह घर आती तो तरुण धमकी देता था कि होटल व दूसरी प्रॉपर्टी उसके नाम करवाओ, नहीं तो माता-पिता को गोली मार दूंगा। झगड़े के चलते 2019 में तरुण अपनी पत्नी सोनिया व दोनों बच्चों के साथ अलग किराए पर रहने लगा। एक साल पहले वापस घर आ गया और माता-पिता पर फिर प्रॉपर्टी नाम करने का दबाव बनाने लगा।

 

शनिवार सुबह उसे सूचना मिली कि तरुण ने पिता चंद्रभान व मां निशा की गोली मारकर हत्या कर दी है। वह लुधियाना से रोहतक पहुंची, उसके पिता का शव बेड से नीचे व मां का बेड पर ही पड़ा था। दोनों के सिर में गोली मारी गई थी। उसने तसल्ली कर ली है तरुण ने प्रॉपर्टी के लिए माता-पिता की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने तरुण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

पाकिस्तान के सियालकोट के नजदीक मुजफ्फरपुर से आया था थरेजा परिवार
दोहरे हत्याकांड के बाद से थरेजा परिवार में मातम का माहौल है। होटल मालिक की भाभी ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से पाकिस्तान के सियालकोट के नजदीक मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। आजादी के बाद बंटवारे के चलते रोहतक आ गया। चंद्रभान के पिता जनता कॉलोनी तो वे शिवाजी कॉलोनी में रहने लगे। उनके पिता ने 1950 में छोटा सा होटल बनाया था, जब यहां पर आसपास जंगल था। बाद में 1972 में मात्र 12 साल की उम्र में चंद्रभान होटल पर काम करने लगे थे। उनकी करनाल निवासी निशा से शादी हुई। बाद में बेटे तरुण व बेटी चांदनी को पढ़ाया। 

पहले पिता, फिर मां को मारी गोली
पुलिस ने दोनों शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। जांच में पता चला कि चंद्रभान व निशा को बेहद नजदीक से गोली मारी गई। चंद्रभान के सिर में पीछे की तरफ तो निशा के माथे में दायीं तरफ गोली मारी गई। दोनों के सिर फट गए और मौके पर ही मौत हो गई। वारदात तड़के 3 से 3.30 बजे के बीच अंजाम दी गई है। क्योंकि आरोपी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में 3 बजकर 40 मिनट पर पैदल ही जाते हुए दिखाई दे रहा है। अब सीआईए पुलिस फुटेज लेकर आरोपी की तलाश में छापे मार रही है। 

पत्नी के कमरे का दरवाजा था बंद
पुलिस के मुताबिक जांच में आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जहां वह बच्चों सहित सो रही थी। इसके बाद उसे शोर सुनाई दिया। उसने पड़ोसियों को फोन किया जिन्होंने उसे पुलिस को सूचना देने की बात कही। वहीं पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त की है। फुटेज में आरोपी मुख्य गेट का दरवाजा बंद करते और तेज कदमों से झज्जर चुंगी की तरफ जाते दिखाई दे रहा है। 



पुलिस ने होटल मालिक की बेटी के बयान पर उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद सामने आ रहा है। आरोप है कि आरोपी माता-पिता पर होटल अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था। जबकि माता-पिता चाहते थे कि आरोपी पहले नशे व जुए की लत को छोड़े। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कालोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed