{"_id":"643584c9e30dfa09b30abc23","slug":"honeytrap-case-rohtak-girl-trapped-a-faridabad-official-after-befriending-on-facebook-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप मामला: फेसबुक पर हुई थी फरीदाबाद के अधिकारी से दोस्ती, कॅरिअर के लिए मार्गदर्शन के नाम पर की बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हनीट्रैप मामला: फेसबुक पर हुई थी फरीदाबाद के अधिकारी से दोस्ती, कॅरिअर के लिए मार्गदर्शन के नाम पर की बात
Tue, 11 Apr 2023 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:33 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी युवती को एक दिन के रिमांड पर लिया है। कॉल रिकॉर्ड कर 20 लाख मांग रही थी। रुपया चौक पर दो लाख लेते गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
हनीट्रैप का मामला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के एक अधिकारी से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद रोहतक की युवती ने अपने जाल में फंसाया था। इसके लिए कॉल रिकाॅर्ड की गई। साथ ही गरीब छात्रा बनकर कॅरिअर संवारने के लिए मार्गदर्शन मांगा। बाद में काॅल रिकार्ड करके 20 लाख रुपये न देने पर केस दर्ज कराने की धमकी देने लगी। पुलिस ने आरोपी युवती को सोमवार को दो लाख रुपये लेते काबू कर लिया । मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवक ने दी शिकायत में बताया कि वह फरीदाबाद में अधिकारी है। दो-तीन माह पहले फेसबुक पर रोहतक की युवती से चैटिंग हो रही थी। युवती ने कहा कि वह गरीब परिवार से है। उसे कॅरिअर संबंधित मार्गदर्शन की जरूरत है। कहने लगी कि वह एक गरीब परिवार से है। आपकी अच्छी सलाह से मेरा कॅरिअर बन सकता है और उसने मिलने की बात की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर कॉल करनी शुरू कर दी। बोली, आपको मेरी मदद करनी चाहिए। उसने केवल पढ़ाई व कॅरिअर से संबंधित बातें की।
विज्ञापन
अब युवती कह रही है कि उसे 20 लाख रुपये दीजिए, नहीं तो केस दर्ज करवा दूंगी। वह उसे किसी न किसी बहाने से उसे टालता रहा। 10 अप्रैल को युवती ने उसे बाईपास स्थित रुपया चौक पर बुलाया। पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया।
आरोपी युवती को दो लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया था, जिसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। -हवाकौर, प्रभारी थाना आईएमटी