{"_id":"57b49de94f1c1b77766ec10e","slug":"head-constable-police-attack-on-police-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे हेड कांस्टेबल के सिर पर रॉड से हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे हेड कांस्टेबल के सिर पर रॉड से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 18 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
रांग साइड को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को गया था सुलझाने
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांग साइड को लेकर हिसार बाईपास पर हो रही मारपीट को सुलझाने पहुंचे हेड कांस्टेबल के सिर पर एक पक्ष ने रॉड से हमला कर दिया। सिर पर रॉड से कई वार होने से पुलिसकर्मी बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस कर्मी को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में हेड कांस्टेबल संदेश की शिकायत पर शहर थाने में टिटौली के रविंद्र, रामपाल सहित सात-आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घायल पुलिसकर्मी संदेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को उनकी ड्यूटी हिसार बाईपास नाके पर थी। उनके साथ एक सिपाही भी तैनात था। रात करीब 11 बजे हिसार रोड पर रांग साइड से एक ट्रॉला शहर की तरफ आ रहा था। इसी मार्ग पर एक कार भी आ रही थी। कार और ट्रॉला आमने-सामने आ गये। इस पर दोनों वाहनों के चालकों में विवाद हो गया। ट्रॉला चालक ने ट्रॉले के मालिक रविंद्र को भी बुला लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। संदेश ने बताया कि कार सवार युवकों ने रविंद्र की पिटाई कर ली। मामले की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल संदेश और एक सिपाही मौके पर पहुंचा। पुलिस को आता देख कार में सवार युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद संदेश ने रविंद्र से घटना के बारे में पूछताछ की।
दोस्तों को बुलाकर पुलिस कर्मी पर हमला
संदेश का कहना है कि जब वह रविंद्र से घटना के बारे में पूछ रहा था तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। रविंद्र ने संदेश से कहा कि जब कार वाले उसके साथ मारपीट कर रहे थे तो पुलिस कहां थी? संदेश ने बताया कि रविंद्र ने फोन करके अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि जब रविंद्र के साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने ट्रॉले से रॉड निकालकर संदेश के सिर पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन
मौके पर गए तो दिक्कत, नहीं जाएं तो परेशानी
घायल हेड कांस्टेबल संदेश का कहना है कि अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलिस मौके पर जाये तो मरी, नहीं पहुंचे तो मरी। ऐसे मेें काम करना मुश्किल हो गया है। इस तरह की घटनाओें का सामना अक्सर होता रहता है।