फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hatchery businessman missing in Rohtak

Rohtak: करवाचाैथ से पहले लापता हुआ हैचरी कारोबारी, पत्नी ने साझीदारों पर जताया शक, आठ पर केस दर्ज

Mon, 21 Oct 2024 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में माडल टाउन निवासी रेनू दहिया ने बताया कि वह रोहतक में डीवाईडीए के तौर पर कार्यरत है। उसके पति ऋषि कुमार ने करनाल के गांव मुबारकाबाद में हैचरी लगा रखी है। उसमें चार लोग साझीदार हैं। उसके पति का कुछ समय से साझीदारों व संचालकों के साथ कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Hatchery businessman missing in Rohtak
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के मॉडल टाउन से एक हैचरी कारोबारी करवाचौथ से एक दिन पहले संदिग्ध हालता में लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी रेनू दहिया सरकारी विभाग में अधिकारी हैं, जिसने पति के अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने कारोबार में साझीदार आठ लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला अपहरण के बजाय लेनदेन के विवाद का लग रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में माडल टाउन निवासी रेनू दहिया ने बताया कि वह रोहतक में डीवाईडीए के तौर पर कार्यरत है। उसके पति ऋषि कुमार ने करनाल के गांव मुबारकाबाद में हैचरी लगा रखी है। उसमें चार लोग साझीदार हैं। उसके पति का कुछ समय से साझीदारों व संचालकों के साथ कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पति ने जनवरी 2024 में डीसी रोहतक व एसएचओ मधुबन, करनाल को शिकायत भी दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी उसके पति को बार-बार धमकियां दे रहे थे। साथ ही हैचरी पर कब्जा कर रखा है। इस संबंध में कई बार उसके पति की आरोपियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसके बाद से उसके पति काफी समय से परेशान चल रहे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को जब वह ड्यूटी से शाम पांच बजे वापस लौटी तो उसके पति घर नहीं मिले। उनका मोबाइल फोन घर पर ही है। न ही कोई वाहन लेकर गए हैं। उसने अच्छी तरह तलाश कर लिया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा है। उसे शक है कि आरोपियों ने उसके पति को कहीं छुपा कर रखा हुआ है या कोई अनहोनी की है। माडल टाउन चौकी प्रभारी का कहना है कि अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। मामला अपहरण का नहीं, बल्कि लेनदेन के विवाद का सामने आ रहा है। पहले लापता कारोबारी को ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed