{"_id":"66d7507dd9229645670d59d0","slug":"haryana-ram-rahim-21-day-furlough-ends-will-come-behind-bars-today-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म, आज आएगा सलाखों के पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म, आज आएगा सलाखों के पीछे
Wed, 04 Sep 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:06 AM IST
सार
रोहतक पुलिस की टीम बरनावा आश्रम से सुनारिया जेल लेकर पहुंचेगी। दुष्कर्म का दोषी 2017 से सुनारिया जेल में बंद है, वह बाहर 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो पर जेल से आया था।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में राम रहीम की 21 दिन की फरलो 3 सितंबर को खत्म हो गई। रोहतक पुलिस की टीम बुधवार को उसे यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से रोहतक की सुनारिया जेल लेकर आएगी।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है। पिछली बार 13 अगस्त को सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी थी, जो यूपी के बरनावा आश्रम में व्यतीत की गई। अब फरलो पूरी होने पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा में बागपत से रोहतक लेकर आएगी।
विज्ञापन