{"_id":"659d62dfb02a264bc10be41a","slug":"haryana-property-worth-rs-30-lakh-of-woman-and-her-hus1band-accused-of-smuggling-attach-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी की आरोपी महिला व उसके पति की 30 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: रोहतक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी की आरोपी महिला व उसके पति की 30 लाख की संपत्ति कुर्क
Tue, 09 Jan 2024 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2024 08:44 PM IST
सार
10 सितंबर को पुलिस ने एक साथ 29 घरों में दबिश दी थी। कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी प्रकाश देवी को गिरफ्तार किया गया था। चार आरोपियों की संपत्ति को पहले ही कुर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी प्रकाशो देवी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उसकी 30 लाख के करीब की संपति को कुर्क किया गया है। इसमें आरोपी महिला प्रकाशो देवी के पति सुनील के नाम प्रॉपर्टी भी शामिल है। अब तक पुलिस चार आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करवा चुकी है।
विज्ञापन
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि नशा तस्करी रोकने के लिए 10 सितंबर की सुबह एक साथ पुलिस ने 29 टीम बनाकर खोखराकोट, करतारपुरा व कच्ची गढ़ी मोहल्ला में 29 घरों में दबिश दी थी। जांच में पुलिस ने 33 लाख 76 हजार 330 रुपये की नकदी, दो किलो से ज्यादा मादक पदार्थ, सोने व चांदी के आभूषण, 23 मोबाइल फोन, 79 एटीएम कार्ड, 2 कार्ड स्वाइप मशीन, 10 वाहन व अन्य सामान भी बरामद किया था। अगल-अलग केस दर्ज की आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी के साथ प्रकाशो देवी के मकान से मिला था 1 किलो 415 ग्राम गांजा
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कच्ची गढ़ी मोहला निवासी प्रकाशो देवी के मकान से सोने की तीन अंगुठी, एक चेन, एक लोकेट, चांदी की पाजेब, कंडूली व चुटकी, एक लाख 69 हजार की नकदी, पंजाब नेशनल बैंक व एसबीआई बैंक की पासबुक बरामद हुई थी। पुलिस ने बरामद सोने व चांदी के जेवरात की कीमत 2 लाख 30 हजार 771 रुपये आंकी थी। साथ ही मकान से एक बाइक, एक स्कूटी व एक विद्युत चालित स्कूटी बरामद हुई थी। साथ ही मकान से एक किलो 415 ग्राम गांजा भी मिला था।
विज्ञापन
मकान भी होगा जब्त, 18 लाख 70 हजार आंकी कीमत
पुलिस ने प्रकाशो देवी के मकान के कागजात भी जब्त किए थे। पता चला कि मकान उसके पति सुनील कुमार के नाम है, जिसने 2016 में 150 गज का प्लाट खरीदा था। उसमें मकान बनाया गया, जिसमें प्रकाशो देवी परिवार सहित रहती थी। वित्त मंत्रालय के सक्षम प्राधिकारी व प्रशासक (स्वापक औषधि व मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985) द्वारा प्रकाशो देवी की कुल प्रॉपर्टी की कीमत 30 लाख के करीब आंकी है। साथ ही प्रकाशो देवी के पति सुनील के नाम से भी खरीदी गई प्रॉपर्टी को भी जब्त करने के आदेश दिए हैं।
चार नशा तस्करी के आरोपियों की प्रॉपर्टी हो चुकी है कुर्क
- रमेश कुमार उर्फ बोरी निवासी गांव भैणी चन्द्रपाल का पुराना पुश्तैनी मकान, 13 लाख 73 हजार रुपये व एक क्रेटा कार
- धर्मबीर निवासी करतारपुरा की के तीन प्लाट (100 गज, 66 गज व 63 गज) व करीब 2 लाख रुपये की नकदी
- अनिल उर्फ लीला निवासी रैनकपुरा का एक प्लाट व एक क्रेटा कार।
- बिमला निवासी करतारपुरा की 120 गज का मकान, सोने-चांदी के आभूषण सहित 57 लाख की संपत्ति।