फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Dead body of jeweler's son found in sub canal near Kanheti village

Haryana: कन्हेटी गांव के पास सब नहर में मिला आभूषण व्यापारी के बेटे का शव, मुंह से निकल रहा था खून

Tue, 05 Mar 2024 08:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 08:09 PM IST
सार

मृतक के शव का पीजीआई में डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। चरखी दादरी पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना के पीछे के कारणों का राज खुलेगा। 3 युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। 16 वर्षीय यश वर्मा 29 फरवरी को लापता हुआ था।

विज्ञापन
Haryana: Dead body of jeweler's son found in sub canal near Kanheti village
यश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पांच दिन से लापता घनीपुरा के आभूषण व्यापारी दिनेश वर्मा के बेटे 16 वर्षीय यश वर्मा का शव पांच दिन बाद चरखी दादरी जिले के गांव कन्हेटी के पास सब नहर में मिला है। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। नागरिक अस्पताल चरखी दादरी में बोर्ड से पोस्टमार्टम की सुविधा न होने के कारण शव पीजीआई रोहतक में भेजा गया है। यहां डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा।

विज्ञापन


आभूषण व्यापारी घनीपुरा निवासी दिनेश वर्मा ने 29 फरवरी को अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि उनका छोटा बेटा यश 29 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर पर गया था, लेकिन नहीं लौटा। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लग सका। शक था कि यश नहर में डूब गया है। एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार शाम को साल्हावास तक टीम ढूंढकर आई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे चरखी दादरी पुलिस को सूचना मिली कि कन्हेटी गांव के नजदीक नहर में एक 16 वर्षीय किशोर का शव तैर रहा है। सूचना अर्बन एस्टेट थाने में पहुंची। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश वर्मा ने बताया कि पहले बात सामने आई थी कि यश के सिर में बोतल मारी है। इसके बाद नहर में धक्का दे दिया गया। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों से पूछताछ की थी, लेकिन पूरे मामले का खुलासा नहीं हुआ।


आभूषण व्यापारी के लापता बेटे का शव चरखी दादरी के पास मिला है। उसका दादरी पुलिस ही बोर्ड से पोस्टमार्टम कराएगी। इसके बाद ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा। -सतपाल, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed