{"_id":"6af767832919e9dead006033","slug":"a-prisoner-in-central-jail-two-hanged-himself-and-committed-suicide-hisar-news-c-21-hsr1005-992044-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेंट्रल जेल टू में हवालाती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेंट्रल जेल टू में हवालाती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल टू में शुक्रवार दोपहर को एक हवालाती ने फंदा लगा दिया। जेल कर्मचारी तुरंत हवालाती को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मदन लाल के अनुसार, गुरुग्राम के फर्रुखनगर के वार्ड 6 का रहने वाला 25 वर्षीय मोहन उर्फ बाबा ने पोक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था। उसके खिलाफ फतेहाबाद के सिटी थाने में वर्ष 2025 में पोक्सो एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 14 अगस्त को एक व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था।
जांच में नाबालिग को पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके से मोहन के कब्जे से बरामद किया गया था और उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं थी। शुक्रवार दोपहर को जेल प्रशासन की तरफ हवालातियों व बंदियों की गिनती की जा रही थी। मोहन जिस बैरक में था उसमें सभी हवालाती गिनती के लिए बाहर आ गए लेकिन मोहन बैरक में ही रह गया।
विज्ञापन
इसी दौरान उसने परने की मदद से बैरक में एक खूंटी से फंदा लगा लिया। आरोपी की तरफ से नियमित जमानत की याचिका भी लगाई गई थी लेकिन अदालत ने 17 अगस्त 2026 को इसे खारिज कर दिया था।