फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana bangal ranji match draw

हरियाणा और बंगाल के बीच रणजी मैच ड्रा

Tue, 03 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 03 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
haryana bangal ranji match draw
लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और बंगाल के बीच
विज्ञापन
खेला जा रहा रणजी मैच ड्रा हो गया। मैच में बंगाल का शिकंजा रहा और आखिरी दिन मिले 316 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम के 195 पर छह विकेट गिर गए। बंगाल के पंकज शॉ मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में अर्द्धशतक जमाया।

बंगाल की टीम चौथे दिन 146 रन पर सात विकेट से आगे खेलने उतरी और पंकज शॉ ने शानदार अर्द्धशतक जमाया। शॉ 61 के निजी स्कोर पर आउट हुए। बंगाल का स्कोर 211 पर पहुंचा तो कप्तान मनोज तिवारी ने पारी घोषित कर दी। इस तरह हरियाणा को 316 रन का लक्ष्य मिला। हरियाणा को शुरुआत से झटके लगने शुरू हो गए और पहला विकेट नितिन सैनी छह के रूप में 14 रन के स्कोर पर गिर गया।

हरियाणा के खाते में एक रन भी नहीं जुड़ा था कि राहुल दीवान भी सात के निजी स्कोर पर चलते बने। उसके बाद वीरेंद्र सहवाग 46 ने आते ही चौके लगाने शुरू कर दिए, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और स्कोर 79 होते ही आउट हो गए। रोहित शर्मा और सचिन राणा ने जरूर अर्द्धशतक जमाए और स्कोर 142 तक पहुंचाया, लेकिन रोहित शर्मा के आउट होते ही फिर विकेट गिरने शुरू हो गए। उनके बाद सचिन राणा और रोहित दलाल भी पवेलियन लौट गए। प्रियंक तेहलान और यजुवेंद्र चहल क्रीज पर खेल रहे थे कि मैच ड्रा होने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed