फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: 30 lakhs were cheated in the name of getting a plot in Ayodhya from Mahamandaleshwar in Rohtak

Haryana: रोहतक के महामंडलेश्वर से अयोध्या में प्लॉट दिलाने के नाम पर से 30 लाख ठगे, आरोपी को जेल भेजा

Thu, 25 Apr 2024 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 12:05 AM IST
सार

आरोपी को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, 16 अप्रैल को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रोहतक स्थित गौकर्ण तीर्थ आश्रम के महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने मुकदमा दर्ज कराया था।  बलिया के करण छपरा निवासी आरोपी से 11 लाख रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Haryana: 30 lakhs were cheated in the name of getting a plot in Ayodhya from Mahamandaleshwar in Rohtak
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या में रोहतक के महामंडलेश्वर को प्लाॅट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसे सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने 11 लाख रुपए भी बरामद कराए। बुधवार को अदालत ने आरोपी को रिमांड पूरा होने पर न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


प्रभारी थाना साइबर क्राइम निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गौकर्ण तीर्थ आश्रम के महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महामंडलेश्वर को आश्रम बनाने के लिए अयोध्या में एक प्लाॅट की जरूरत थी। महामंडलेश्वर के जानकार महंत स्वामी विवेकानंदपुरी ने कहा कि अयोध्या में उसकी जानकारी है। उसे वहां प्लॉट दिलवा देगा।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंदपुरी ने सिद्धनाथ नामक संत से मोबाइल फोन पर बात कराई। सिद्धनाथ ने कहा कि उसकी जानकारी में अयोध्या में एक प्लाॅट है। यह राम मंदिर के नजदीक पड़ता है। जगह का ब्याना कराने के लिए 30 लाख रुपये लगेंगे। सिद्धनाथ ने कहा कि रुपये उसकी शिष्या कंचन कुमारी के खाते में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर ने 30 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने के बाद जमीन का विवरण मांगा तो एक-दो दिन में विवरण देने का जवाब मिला। इसके बाद वह टालमटोल करने लगा व मोबाइल फोन बंद कर लिया।


एएसआई दिनेश ने केस की जांच करते हुए 15 अप्रैल को आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के करण छपरा निवासी सिद्धनांथ उर्फ कृष्ण को गिरफ्तार किया। इसे 16 अप्रैल को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान आरोपी से 11 लाख रुपये बरामद हुए। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापा डाल रही है। इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed