फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   hafad manager arrested

रिश्वत लेता हैफेड का उप महाप्रबंधक गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 08 Dec 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
hafad manager arrested
रोहतक हैफेड प्लांट के उप महाप्रबंधक अशोक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते
विज्ञापन
सोमवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कुरुक्षेत्र की एक निजी फर्म के मालिक सतपाल सिंगला से धान डीओसी और सिक्योरिटी राशि रिलीज करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि कुरुक्षेत्र की फर्म मेसर्स महादेव साल्वेंट के मैनेजर कैथल के दिडवाना निवासी संदीप ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।

इसमें संदीप ने बताया कि हैफेड प्लांट के उप महाप्रबंधक अशोक कुमार काफी समय से उनकी फर्म की डीओसी ‘तेल निकली हुई राइस ब्रान’ के भुगतान को लेकर परेशान कर रहा है। फर्म की तीन लाख रुपये की सिक्योरिटी भी रोक रखी है।

 इन दोनों काम को करने के एवज में अशोक एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर जयभगवान और तहसीलदार गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आरोपी अशोक कुमार ने रुपये लेकर संदीप को रोहतक बस स्टैंड पर बुलाया।

 जैसे ही संदीप ने एक लाख रुपये अशोक को थमाए विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी अशोक से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed