फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gym operator shot dead in Rohtak

Rohtak: जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, भाई व मामा की हालत गंभीर, कार सवार चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 18 Apr 2023 10:23 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Apr 2023 10:23 AM IST
सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर कालोनी निवासी रवींद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके भाई सुखविंद्र ने अशोक चौक पर पांच साल से जिम खोल रखा है। चार-पांच दिन पहले सनसिटी के सेक्टर 36 निवासी वंश गुलिया के साथ कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
Gym operator shot dead in Rohtak
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सुनारिया चुंगी के नजदीक कार सवार युवकों ने अशोक चौक स्थित जिम के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका भाई व मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


अशोका चौक से कार में सवार होकर जा रहे थे घर श्रीराम नगर कालोनी 
पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर कालोनी निवासी रवींद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके भाई सुखविंद्र ने अशोक चौक पर पांच साल से जिम खोल रखा है। चार-पांच दिन पहले सनसिटी के सेक्टर 36 निवासी वंश गुलिया के साथ कहासुनी हो गई थी। वंश को वह काफी समय से जानता है। क्योंकि वह जिम में भी काफी समय से आता है।  
विज्ञापन


चार-पांच दिन पहले हुई थी कहासुनी
इतना ही नहीं, सनसिटी में भी रवींद्र घर बना रहा है, वहां भी वंश से झगड़ा हुआ। वंश गुलिया ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। सोमवार रात वह अपने भाई सुखविंद्र व मामा बलवान के साथ कार में सवार होकर घर श्रीराम नगर कालोनी में जा रहे थे। रास्ते में जब सुनारिया रोड पर बाल्टी फैक्टरी के नजदीक पहुंचे तो वंश अपने साथी अजय कमांडो व दो अन्य के साथ कार में सवार होकर आया। उन्होंने अपनी कार को ओवरटेक करके आगे अड़ा दिया। वंश पिछली सीट पर बैठा था, जबकि कमांडो आगे कंडक्टर सीट पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त अजय कमांडो सहित चार के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज 
जबकि एक अन्य लड़का कार चला रहा था। कार रुकते ही वंश व उसके साथियों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। रवींद्र एक गोली बाजू, दूसरी छाती में लगी। जबकि उसके मामा को कोहनी पर गोली लगी। वहीं, पिछली सीट पर बैठे सुखविंद्र को गर्दन, मुंह, हाथ व कई अन्य जगह गोलियां लगी। वंश अपने साथियों सहित फरार हो गया।


वह घायल हालत में ही मामा व भाई को लेकर घर की तरफ कार लेकर गया। वहां उसके पिता बलबीर सिंह मिले। उन्होंने तीनों को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डाक्टरों ने सुखविंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपी वंश, अजय कंमाडो व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed