{"_id":"64c234014670d6aaff03a63f","slug":"guava-seller-death-found-in-the-pond-of-jasia-village-in-rohtak-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जसिया गांव के तालाब में मिला अमरूद विक्रेता का शव, बारिश के चलते पानी से लबालब भरे गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: जसिया गांव के तालाब में मिला अमरूद विक्रेता का शव, बारिश के चलते पानी से लबालब भरे गांव
Thu, 27 Jul 2023 02:38 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:38 PM IST
सार
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अमरजीत सामान्य परिवार से था। साथ ही अमरूद बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार शाम को घर से गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। वीरवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के अंदर शव तैरता देखा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के जसिया गांव के तालाब 38 वर्षीय युवक अमरजीत का शव मिला है, जो अमरूद बेचने का कार्य करता था। सदर पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में जुटी सदर थाना प्रभारी
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अमरजीत सामान्य परिवार से था। साथ ही अमरूद बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार शाम को घर से गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। वीरवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के अंदर शव तैरता देखा। मामले की सूचना घिलौड़ पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था। आशंका है कि अमरजीत की तालाब में डूबने से ही मौत हुई है।
विज्ञापन