फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   girl, kidnap, court, case, haryana, rohtak, student, dead body, railway track

13 दिन से लापता 10वीं की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला

Mon, 09 Jan 2017 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 09 Jan 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
girl, kidnap, court, case, haryana, rohtak, student, dead body, railway track
फेसबुक आईडी से खुलेगा मौत का राज सुसाइड नोट में छात्रा ने परिजनों और प्रेमी का किया है जिक्र - फोटो : amar ujala
घर से 13 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई दसवीं की छात्रा का शव रविवार सुबह गांव इस्माइला स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस को शव के पास से एक  सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने परिजनों और प्रेमी का जिक्र  किया है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उस युवक पर हत्या का आरोप लगाया है जिसका जिक्र छात्रा ने सुसाइड नोट में किया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि छात्रा के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान हैं। उसके शव को किसी जानवर ने नोंच रखा है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा की हत्या करके शव फेंका गया है। मौके के हालात भी इसी ओर संकेत करते हैं। यह भी सामने आया है कि छात्रा का कथित प्रेमी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उससे बातचीत करता था। अब इसी आईडी से छात्रा की मौत का राज खुल सकता है।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव इस्माइला के रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक छात्रा का शव देखा। कुछ देर में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लिया। अपहरण की एफआईआर दर्ज होने के चलते पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाया। छात्रा के माता-पिता ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस को शव के पास से एक बैग मिला है। बैग से कुरकुरे का पैकेट, टॉफी, केक, कुछ रुपये और एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस को रोहतक से इस्माइला और दिल्ली से रोहतक का रेलवे टिकट भी मिला है। जांच-पड़ताल के बाद देर शाम पुलिस छात्रा के शव को लेकर पीजीआई डैड हाउस पहुंची। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की वजह से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। छात्रा की मौत पर कई प्रकार की आशंकाएं जताई जा रही हैं। छात्रा ने जिस लड़के से प्रेम का जिक्र किया है वह सवर्ण जाति का है। अंतर जातीय नजरिये से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


26 दिसंबर को घर से दादा-दादी के घर जाने को कहकर निकली थी

छात्रा 26 दिसंबर को अपने घर से लापता हुई थी। मूलरूप से यूपी के आजमगढ़ के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करता है। कंपनी के क्वार्टर में ही पत्नी और बेटी के साथ रहता है। बताया था कि  उनक ी बेटी 26 दिसंबर को स्कूल गई थी। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने जिस मोबाइल नंबर से घर कॉल की थी वह किसी लड़के का है। वह छात्रा के स्कूल में ही पढ़ता है। छात्रा ने दिल्ली बाईपास स्थित अपने दादा-दादी के घर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन वह शाम तक घर नहीं आई। खोजने पर भी नहीं मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सांपला थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सचाई सामने आ सकेगी। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा दो पेज के सुसाइड नोट में

पेज-एक  
मैं सिर्फ अपनी प्रॉब्लम से ऐसा कर रही हूं। इसमें मेरे दोस्त और परिजनों का कोई हाथ नहीं है। मैं अपने परिजनों और दोस्त से बहुत प्यार करती हूं। वे भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन मैं अपनी प्रॉब्लम की वजह से मरुंगी। मेरे जानेे के बाद मेरे दोस्त और परिजनों को कुछ नहीं होना चाहिए। इसके बाद छात्रा ने अपनी मम्मी का मोबाइल नंबर लिखकर नीचे लिखा है कि आई लव यू दी।
पेज-दो
यार बहुत ज्यादा डर लग रहा है, लेकिन मरना चाहती हूं। मैं अपने दोस्त से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। आई लव यू दोस्त का नाम बेबी। यह तुम्हारी गलती नहीं है। पर अब मैं क्या मुंह लेकर घर जांऊ। बाय, बाय, आई लव यू दी।

सुसाइड नोट में हैंड राइटिंग किसी और की : भाई

छात्रा के भाई का कहना है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। भाई का आरोप है कि पुलिस पिछले कई दिनों से मामले को टाल रही थी। पुलिस के इस रवैये के कारण उसके बहन की हत्या कर दी गई। भाई का कहना है कि जो सुसाइड नोट मिला है उसकी हैंड राइटिंग मेरी बहन की लिखावट से मैच नहीं करती है।



मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है, ताकि सच तक पहुंचा जा सके।
- डीएसपी विजय जांखड़

हालात करते हैं हत्या की ओर संकेत

छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला है। ऐसा लगता है कि मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया है। यदि छात्रा ट्रेन से कूदी होती या गिरी होती तो मौके की झाड़ियां टूटी होती। जबकि ऐसा नहीं है। यदि शव वाली जगह ही हत्या की गई होती तो भी उसके निशान मिलने चाहिए थे। शव को देखकर लगता है कि उसे कहीं और से लाकर रखा गया है। शव की हालत से भी लगता है कि हत्या कई दिन पहले की गई है। शव को जानवरों ने नोंचा है। कई जगहों पर हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed