रोहतक में बेहद दर्दनाक हादसा : रक्तदान कर पीजीआई से लौट रहे दोस्तों की कार हादसाग्रस्त, चार की मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में परिचित को खून देकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार को मंगलवार रात 2:30 बजे हिसार रोड पर कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव समरगोपालपुर के राजीव कुमार (20) ने बताया कि मंगलवार रात वह कार में अपने दोस्त गौरव, रितिक, विनय निवासी निडाना और संजय निवासी बहुअकबरपुर के साथ पीजीआई में किसी परिचित को खून देने आए थे।
लौटते समय कार संजय चला रहा था। रात 2:30 बजे जब कार हिसार रोड पर भिवानी टी प्वाइंट के पास पहुंची तो सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पलट गई। हादसे में संजय (21), गौरव (20), रितिक (19) और विनय (17) की मौत हो गई। वह खुद घायल हो गया।
घायल के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। - राकेश सैनी, सिटी थाना प्रभारी
ये हैं चारों मृतक
- गांव बहुअकबरपुर का रहने वाला संजय (21) 12वीं पास करने के बाद एसएससी की तैयारी कर रहा था। उसकी बड़ी बहन विवाहित है। पिता जयवीर का पहले ही निधन हो चुका है।
- निडाना निवासी गौरव (20) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पिता कृष्ण पेशे से किसान है। गौरव की बड़ी बहन विवाहित है। गौरव का एक बड़ा भाई है।
- गांव निडाना निवासी रितिक (19) 12वीं का छात्र था। रितिक के पिता श्रमिक है। गौरव की एक छोटी बहन है।
- गांव निडाना निवासी विनय (17) छात्र था। उसके पिता राकेश जूनियर लेक्चरार हैं। विनय 2 भाइयों में बड़ा था।