{"_id":"6292441f13dd9e2bb3646365","slug":"five-lakh-rupees-extortion-sought-from-shopkeeper-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: दुकान पर चस्पा किया धमकी भरा पत्र, लिखा- सेवा में आदरणीय सुभाष, पांच लाख न दिए तो पांच गोली मार देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: दुकान पर चस्पा किया धमकी भरा पत्र, लिखा- सेवा में आदरणीय सुभाष, पांच लाख न दिए तो पांच गोली मार देंगे
Sat, 28 May 2022 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 09:17 PM IST
सार
कन्हेली रोड पर नाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया। शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात लोगों के रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
धमकी भरा पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर के आजाद नगर में नाई की दुकान चला रहे एक युवक से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसके लिए उसकी दुकान पर एक पोस्टर चस्पा किया गया, जिसमें लिखा है कि, सोमवार तक पांच लाख रुपये न दिए तो बाहर रह रहे बेटे को पांच गोली मार देंगे। दुकानदार ने शिवाजी कॉलोनी थाने में रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आजाद नगर निवासी कुलबीर उर्फ सुभाष ने दी शिकायत में बताया कि उसने कन्हेली रोड पर किराए की दुकान कर रखी है। वह नाई के तौर पर काम करता है। 26 मई को रात 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे आया तो दुकान के बाहर दीवार पर एक पत्र चस्पा मिला। उसने पत्र पढ़ा, जिसमें लिखा था कि सोमवार तक पांच लाख रुपये न दिए तो, तेरा बेटा जो बाहर रहता है व तुझे 5 गोली मार देंगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार को पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दबाव डालकर अवैध वसूली करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। दुकान के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। साथ ही पत्र को भी कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन विज्ञापन