{"_id":"68efb35adc7f6fe7f70be543","slug":"fir-registered-against-adgp-puran-kumar-wife-ias-amneet-p-kumar-on-asi-sandeep-suicide-case-in-rohtak-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ADGP की पत्नी अमनीत पर FIR: एएसआई संदीप आत्महत्या मामले में केस दर्ज, एफआईआर में विधायक का नाम भी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ADGP की पत्नी अमनीत पर FIR: एएसआई संदीप आत्महत्या मामले में केस दर्ज, एफआईआर में विधायक का नाम भी
Wed, 15 Oct 2025 08:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:16 PM IST
सार
रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर ने मंगलवार को अपने मामा के खेत में बने कमरे में जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले छह मिनट 28 सेकंड का वीडियो वायरल किया और चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है।
विज्ञापन
आईएएस अमनीत पी कुमार पर केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप लाठर (42) को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में दिवंगत आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत कुमार, उनके विधायक साले अमित रतन, जेल में बंद गनमैन सुशील कुमार समेत चार पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट संदीप की पत्नी संतोष ने लिखाई है। वहीं, एएसआई संदीप लाठर के परिजन पोस्टमार्टम के लिए भी राजी हो गए हैं। संदीप के मामा के लड़के संजय लाढ़ौत ने बताया कि उनकी पुलिस व प्रशासन से सहमति बन गई है। वे पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हैं। शव को पीजआई के डेड हाउस में लाया जा रहा है।
कल होगा अंतिम संंस्कार
गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जवान का शव उनके पैतृक गांव जींद के जुलाना में लाया जाएगा। जहां पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले परिजनों ने बुधवार सुबह सांत्वना देने आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कार्रवाई की मांग की थी। शाम करीब चार बजे सीएम के ओएसडी एफआईआर की कॉपी लेकर परिजनों के पास पहुंचे। उल्लेखनीय है कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार का चंडीगढ़ में आठ दिन बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। वाई पूरण कुमार ने 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने घर पर खुद को गोली मारी थी। उनकी आत्महत्या के ठीक आठवें दिन बीते रोज मंगलवार को रोहतक के साइबर सैल के एएसआई संदीप लाठर ने भी आत्महत्या की थी।

Trending Videos
बता दें कि संदीप कुमार मूल रूप से जींद के जुलाना गांव के निवासी थे। उन्होंने सुसाइड करने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट और छह मिनट 28 सेकंड का वीडियो छोड़ा था। सुसाइड नोट में उन्होंने एडीजीपी पूरण कुमार को भ्रष्ट बताते हुए रोहतक रेंज में उनके तबादले के बाद भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को आईजी कार्यालय में तैनाती दिलाने के अलावा भी कई अन्य आरोप दिवंगत एडीजीपी पर लगाए।
अलविदा दोस्तों... अगले जन्म में भी ऐसी ही लड़ाई लड़ेंगे!
संदीप ने वीडियो में कहा "आज भगत सिंह जिंदा होते तो उन्हें शर्म आती कि हम किन लोगों के लिए लड़े। मैं भगत सिंह का फैन हूं। सक्षम हूं, जमींदार का बेटा हूं। ईमानदारी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी देने जा रहा हूं। मुझे बहुत फक्र है। अलविदा दोस्तों, अगले जन्म में आएंगे तब भी ऐसी ही लड़ाई लड़ेंगे।"