फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Father drowns son to death in Rohtak of Haryana

बाप ने की बेटे की हत्या: पत्नी बोली- छोटे बेटे की तरफ भी ध्यान दिया करो, पति ने बड़े लाडले को डूबाकर मार डाला

Tue, 08 Aug 2023 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 10:29 PM IST
सार

दंपती में 2 बेटों में प्यार को लेकर झगड़ा होता था तो पत्नी ने व्यंग्य कसा तो लाडले बेटे की नहर में डूबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
Father drowns son to death in Rohtak of Haryana
आरोपी सुनील उर्फ ढिल्लू। दीपांशु फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पत्नी ने व्यंग्य कसा तो एक कलयुगी पिता ने अपने ही लाडले बेटे की नहर में डूबोकर हत्या कर दी। घर आकर कह दिया कोई उसके बेटे का अपहरण करके ले गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व पुलिस के तीखे सवालों से वह टूट गया और पति व पत्नी के बीच हुए पारिवारिक कलह के चलते बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली। बोहर के दीपांशु मौत मामले में सनसनीखेज खुलासे के बाद हर कोई स्तब्ध है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि छह अगस्त को बोहर गांव निवासी सुनील उर्फ ढीलू ने शिकायत दी कि वह दूध विक्रेता के तौर पर काम करता है। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे दीपांशु की उम्र 6 साल 9 माह और छोटे बेटे मयंक की उम्र चार साल है।
विज्ञापन


पांच अगस्त की रात करीब आठ बजे दीपांशु घर से लापता हो गया। उसकी चप्पल नहर के पुल पर मिली है, किसी ने उसका अपहरण किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने जबतक दम नहीं तोड़ दिया, तब तक उसे पानी में डूबोए रखा
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील उर्फ ढीलू ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे दीपांशु और पत्नी छोटे बेटे मयंक से ज्यादा प्यार करती थी। पत्नी ने कहा कि छोटे बेटे की तरफ भी ध्यान दिया करो। उसने तय कर लिया था वह झगड़े की जड़ की खत्म कर देगा। वह बेटे को बाइक पर बैठाकर जवाहर लाल नेहरू कैनाल के श्मशान घाट के नजदीक वाले पुल पर ले गया। वहां बेटे से कहा कि दोनों नहर में नहाएंगे। उसे बेटे को पानी के अंदर डूबा दिया और तब तक दबाए रखा, जब तक उसने छटपटाना बंद नहीं कर दिया। इसके बाद नहर के अंदर गहराई में धकेल कर घर वापस आ गया।

कैमरे ने खोला राज
जांच में सीसीटीवी कैमरे में सुनील उर्फ ढीलू बाइक पर जाते दिखाई दिया। उसके पीछे दीपांशु बैठा था। साथ ही बाइक के दोनों तरफ दूध के ड्रम थे। उसी कैमरे की आगे फुटेज देखी कुछ देर बाद सुनील वापस आता दिखाई दिया। 


पति व पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते पिता ने ही बेटे दीपांशु की नहर में डूबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। ताकि पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। -प्रलाहद सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed