फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   family 's news, wife breakup, out of the station, sleeping pills taken

जाने एेसा क्या हुआ कि पति ने थाने के बाहर आते ही उठाया यह कदम...

Wed, 07 Sep 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 07 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
family 's news, wife breakup,  out of the station, sleeping pills taken
निगली नींद की गोलियां - फोटो : अमर उजाला
पति पत्नी के बीच काफी समय से चल रही अनबन ने मंगलवार को पति की जान मुश्किल में डाल दी। महिला थाने में दोनों के बीच समझौता तो हुआ, लेकिन पत्नी ने ससुराल से अलग रहने की बात पर रजामंदी दी। इसके बाद दोनों शहर में कमरा तलाशने की बात कहकर थाने से बाहर आ गये। लेकिन परिवार से दूर रहने की बात से पति आहत हो गया।
विज्ञापन


नाराजगी में उसने थाने से बाहर आते ही आधा दर्जन से अधिक नींद की गोलियां निगल ली। पहले उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


पटेलनगर निवासी एक युवती की शादी 29 अप्रैल को चिन्यौट कालोनी के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगा दिया। इस मामले को लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायती तौर पर फैसला हुआ। आरोप है कि ससुराल पक्ष की हरकतें बंद नहीं हुई। उत्पीड़न और पति की मारपीट से परेशान होकर कुछ दिन पहले महिला मायके आ गई। उसने महिला पुलिस को पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से पहले परिवार को उजड़ने से बचाने के लिए पति पत्नी को थाने बुलाया। मंगलवार को पति पत्नी महिला थाने आये थे। थाने में दोनों के बीच समझौता हुआ। पत्नी ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि वह ससुराल से अलग रहेगी। साथ ही भविष्य में पति उससे मारपीट नहीं करेगा। इसके बाद दोनोें किराये का कमरा तलाशने की बात कहकर थाने से बाहर निकले। थाने से बाहर निकलते ही पति ने नींद की गोलियां निगल ली। 

सिविल अस्पताल में पति को छोड़ा लावारिस 
पति की हालत खराब होने पर पत्नी उसे महिला पीसीआर में सिविल अस्पताल तो लेकर गई, लेकिन अस्पताल में पहुंचने के बाद पति को लावारिस अवस्था में छोड़कर बाहर अपनी भाभी के साथ खड़ी हो गई। पति स्ट्रेचर पर पड़ा तड़पता रहा। इसके बाद व्यक्ति की बहन को मामले की सूचना मिली। वह कुछ देर में अस्पताल पहुंची। भाई की हालत गंभीर होता देख बहन उसे पीजीआई लेकर आई। 

परिवार से अलग नहीं होना चाहता पति 
वैसे तो व्यक्ति और उसकी पत्नी के परिजनों ने मामले में मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। लेकिन व्यक्ति के कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि पति को समझौते की सारी बातें मंजूर थी। मगर जब उसकी पत्नी ने परिवार से अलग रहने की बात कही तो वह परेशान हो गया। परिवार से अलग होने की बात के कारण तनाव में आने पर उसने नींद की गोलियां खा ली। 


दंपति का दो साल का बेटा 
अचानक सुर्खियों में आये दंपति का दो साल का एक बेटा है। महिला का पति शौरी मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता है। पुलिस फिलहाल अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई क ी जाएगी। मामले में युवक की बहन का कहना है कि उसके भाई की पत्नी झूठा केस दर्ज करवाने की फिराक में है। बार बार मायके चली जाती है। कई तरह से हमें परेशान किया जा रहा है। दूसरी तरफ युवक की पत्नी का कहना है कि मेरे साथ ससुराल में मारपीट की जाती है। दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जाता है। इसी कारण महिला सेल में शिकायत दी थी। 
 
युवक की हालत खराब होने के बाद मैंने उसे पीसीआर में सिविल अस्पताल भेज दिया था। अब मामले में आगे की कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है। 
-महिला एसआइ बिमला, महिला थाना

मामले में अभी तक कोई शिकायत थाने में नहीं दी गई है। पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी सिविल लाइन थाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed