फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   faimly person tells- incounter was illigal, police talls-

परिजन बोले- एनकाउंटर फर्जी, पुलिस बोली- बैंक अधिकारी के घर चोरी कर भागे

Sat, 12 Sep 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 12 Sep 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
कलानौर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए लक्ष्मण के परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताया है। परिजनों का कहना है कि हम फर्जी एनकाउंटर की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में करेंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि बदमाश हिसार के सेक्टर-13 में पीएनबी बैंक के अधिकारी के घर से दिनदहाड़े चोरी कर फरार हुए थे।
विज्ञापन


चोरी के सामान से कुछ कागजात चोरों ने मुंढाल के पास फेंक दिए थे। इसकी सूचना वहां की पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ितों को दी। एनकाउंटर के बाद बरामद सामान बैंक अधिकारी का है, इस बारे में परिजन तो फिलहाल कुछ नहीं बता पाए, लेकिन रोहतक सीआईए ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


इससे पहले मृतक के परिजन भूखे प्यासे शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक पीजीआई में शव के पोस्टमार्टम का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने लक्ष्मण के माथे से बंदूक सटाकर गोली चलाई है। यदि वह भागने की कोशिश करता तो उसके शरीर पर इधर-उधर भी गोली लगती। वहीं, इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल का कहना है कि देरशाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर नहीं पहुंची पुलिस, पुलिस बोली-6 माह की काटी जेल
मृतक लक्ष्मण मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के गांव चौखुटिया का रहने वाले था। पिछले 20 साल से लक्ष्मण और उसका छोटा भाई महेंद्र दिल्ली के राजनगर पालमपुर मकान में रहते थे। लक्ष्मण का भाई महेंद्र एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। महेंद्र ने बताया कि पुलिस दावा कर रही है कि लक्ष्मण के खिलाफ कई केस दर्ज थे, लेकिन आज तक घर में एक बार भी पुलिस नहीं आई। लक्ष्मण कभी भी किसी मामले में जेल या थाने में भी नहीं गया। यदि उसके खिलाफ कोई केस होता तो कम से कम एक बार तो पुलिस घर पर जरूर आती। इसके उल्ट इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल का कहना है कि लक्ष्मण पर कई मामले दर्ज थे और उसने 6 माह की जेल भी काटी थी। बदमाशों से दो हथियार और हिसार से चोरी हुआ सामान बरामद किया गया है।

पुलिस पर उठाए सवाल: बुधवार सुबह निकला था घर से
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कार सवार चारों आरोपियों के बारे में पिछले तीन दिनों से लोकेशन मिल रही थी। तभी से पुलिस इनकी तलाश में थी। इसके उल्ट लक्ष्मण के परिजनों का कहना है कि वह बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर से निकला था। हालांकि परिजनों को यह नहीं बताया कि कहां जा रहा हूं।

मामा बोले: कभी मोहल्ले में भी नहीं किया झगड़ा
दिल्ली एयरफोर्स में तैनात लक्ष्मण के मामा ने बताया कि लक्ष्मण का बेटा 11वीं क्लास में दिल्ली में ही पढ़ाई करता है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय लक्ष्मण के पास आधुनिक हथियार मिले। लेकिन उसकी कभी मोहल्ले में भी किसी से कहासुनी तक नहीं हुई। यदि वह लूट खसोट करता तो घर में अच्छी खासी संपत्ति मिलती, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर नहीं है। 

हिसार में यहां हुई थी लूट
डाबड़ा चौक के पास सेक्टर-13 निवासी राजकुमार अरोड़ा पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी हैं। उनकी पत्नी आरती अरोड़ा गांव मय्यड़ के राजकीय प्राथमिक स्कूल में हेड टीचर हैं। बृहस्पतिवार को घर में कोई नहीं होने पर चोर मकान के मेन गेट और अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे। दिनदहाड़े 10 हजार रुपये की नगदी, एलईडी, लैपटॉप, महंगे हैडफोन, मोबाइल फोन और कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए।

खून से सना है सामान
अरोड़ा का कहना है कि रोहतक पुलिस की ओर से फिलहाल उनको सामान की पहचान के लिए नहीं बुलाया गया है। सामान खून से सना हुआ बताया जा रहा है। ऐसे में पहचानना मुश्किल है। रोहतक सीआईए-2 के प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि बदमाश हिसार में बैंक अधिकारी के घर चोरी कर आए थे। हिसार पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।
मुंढ़ाल के पास मिले कागजात
मकान मालकिन आरती अरोड़ा ने बताया कि चोर कीमती सामान के साथ जरूरी कागजातों वाला थैला भी उठा ले गए। इनमें परिवार के आधार कार्ड व अन्य आईडी से जुड़े कागजात थे। इस बैग को चोरों ने रोहतक जाते समय मुंढ़ाल में फेंक दिया। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने ये जब्त कर लिए। हमें बताया गया कि एक डिजायर कार में सवार युवकों ने बैग को यहां फेंका था।


यूं हुआ एनकाउंटर
बृहस्पतिवार दोपहर सवा 3 बजे कलानौर कॉलेज मोड़ पर पुलिस और यूपी नंबर की गाड़ी में सवार बदमाशों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कार चला रहे बदमाश की कनपटी पर पुलिस की गोली लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed