{"_id":"588270ec4f1c1b632aeff779","slug":"exorcism-sick-woman-pressure-religious-conversion-rohtak-police-crime-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत भगाने का झांसा देकर बीमार महिला से ठगी, धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूत भगाने का झांसा देकर बीमार महिला से ठगी, धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 21 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
भूतों के मायाजाल में फंसाकर रुपये ठग लिये।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोखराकोट के एक मौलवी ने पहले तो बीमार महिला को भूतों के मायाजाल में फंसाकर रुपये ठग लिये। जब महिला ठीक होने की बजाए ज्यादा बीमार हो गई तो आरोपी ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।
पुलिस को दी शिकायत में जनता कालोनी निवासी दीपक ने बताया कि उनकी माता काफी समय से बीमार है। उनका पीजीआई से इलाज चल रहा है। कुछ समय पहले दीपक की माता पीजीआई में दवाई लेने गई थी। यहां पर खोखराकोट निवासी मौलवी उमरादीन उर्फ उमरा मिल गया। आरोपी ने करीब आधा घंटे तक महिला से उनकी बीमारी के बारे में बातचीत की। विश्वास में लेने के बाद मौलवी उमरादीन उर्फ उमरा ने महिला से कहा कि उनके ऊपर भूतों का साया है। जल्द से जल्द इसका इलाज करवा लो, वह भूत के साये को भगा देगा।
इसके लिए एक दिन खोखराकोट आ जाना। आरोपी उमरादीन उर्फ उमरा के झांसे में आने के बाद महिला उसके पास चली गई। यहां मौलवी ने इलाज के बहाने महिला से साढ़े उन्नीस हजार रुपये ठग लिये। फौरी तौर पर महिला को कई ताबीज भी थमा दिए। इसके बावजूद महिला की हालत में कोई सुधार नहीं आया। लगातार उनकी हालत खराब होती रही।
विज्ञापन
बेटे का आरोप है कि कु छ समय बाद ही उनकी माता पागलों की तरफ व्यवहार करने लगी। जब बेटे ने मौलवी से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौलवी ने महिला को अपने पास बुलाया और धर्म परिवर्तन करने की बात कही। जब महिला ने इनकार कर दिया तो आरोपी उमरादीन उर्फ उमरा ने महिला पर दबाव बनाया कि यदि धर्म परिवर्तन नहीं किया तो भूत उसका पीछा नहीं छोड़ेंगे। बाद में आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
दुष्कर्म के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है मौलवी
मामले में गो कर्ण चौकी इंचार्ज एएसआई प्रकाश ने बताया कि अभी तक आरोपी मौलवी उमरा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच में पता चला है कि वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपी उमरा के खिलाफ दिल्ली में किसी महिला से दुष्कर्म करने का केस दर्ज है। जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।