फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   electricity nigam, haryana, rohtak, meter, electric, crime, police, current, death, hightensionline

टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से नांदल खाप के प्रधान के बहू की मौत

Tue, 09 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 09 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
electricity nigam, haryana, rohtak, meter, electric, crime, police, current, death, hightensionline
बचाने के चक्कर में प्रधान की पत्नी गंभीर रूप से झुलसीं, बिजली निगम पर लापरवाही का केस - फोटो : amar ujala
दिल्ली रोड पर आईएमटी के पास पेट्रोल पंप के सामने एचटी लाइन का तार टूटकर रातभर पड़ा रहा और उसमें करंट दौड़ता रहा। सोमवार सुबह तार की चपेट में आने से नांदल खाप के प्रधान के भतीजे की पत्नी की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के चक्कर में प्रधान की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों महिलाएं मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। करंट लगने से मरी महिला रामदेई के बेटे ने अर्बन एस्टेट थाने में बिजली निगम पर लापरवाही का केस दर्ज कराया है। वहीं, निगम के अधिकारियों ने बचाव में पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग मामले की जांच की बात कह रहा है।
विज्ञापन


गढ़ी बोहर के रहने वाले नांदल खाप के प्रधान महेंद्र नांदल की पत्नी रोशनी और प्रधान के भतीजे स्वर्गीय अनूप की पत्नी रामदेई (55) सुबह लगभग 6.30 बजे मंदिर जा रही थी। दिल्ली रोड पर आईएमटी के पास पेट्रोल पंप के सामने स्थित मंदिर के पास दोनों पहुंची ही थीं कि रामदेई टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गईं। तार को छूते ही वह उससे चिपक गईं। प्रधान की पत्नी रोशनी ने रामदेई को छुड़ाने का प्रयास किया तो उनको भी करंट लग गया, जिससे वह झुलस गईं। इसके बाद रोशनी ने बचाव के लिए शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी जब तक पहुंचे, तब तक रामदेई की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामदेई के पति की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटियां और एक बेटा है जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं, बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के कारण मौत होने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में बिजली निगम की लापरवाही सामने आ रही है। एक फैक्ट्री को जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार रातभर टूटा पड़ा रहा, लेकिन उसे ठीक करने कोई नहीं पहुंचा न ही उसकी बिजली काटी गई। हालांकि तार केबल वाला था, लेकिन टूटने की वजह से तार के ऊपर से केबल हट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचने को मुआवजे की फाइल तैयार की

मामले में बिजली निगम के अधिकारी घिरते नजर आ रहे हैं। इस कारण उन्होंने मुआवजे की फाइल तैयार करा दी है। बिजली निगम की ओर से परिवार को मुआवजा जल्द देने की बात कही जा रही है। हालांकि कितना मुआवजा दिया जाएगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है। इस बारे में उनका कहना है कि अभी आकलन किया जा रहा है।


दिल्ली रोड पर एक फैक्ट्री में एचटी लाइन जा रही थी, जिसका तार टूट गया था। वह केबल वाला तार था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जिस जगह से तार टूटा था, उसके ऊपर ही महिला गिर गई और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। मामले में विभाग की ओर से जांच चल रही है और पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
- जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed