फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Election Commission will give gifts through lucky draw to those who get new votes in Haryana

Haryana: वोट बनवाएं, लैपटॉप, स्मार्टफोन व पेन ड्राइव उपहार में पाएं, नए मतदाताओं को दी जाएंगी टी-शर्ट

Mon, 09 Oct 2023 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 10:44 PM IST
सार

युवाओं व महिलाओं को नए वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल शुरू की गई है। ड्रॉ के माध्यम से 3 लैपटॉप, 2 स्मार्टफोन और 100 पेन ड्राइव दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Election Commission will give gifts through lucky draw to those who get new votes in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने युवाओं एवं महिलाओं को नए वोट बनवाने पर आकर्षक उपहार देने की अनूठी पहल की है। इसके तहत आगामी 9 दिसंबर तक वोट बनवाने वालों को 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से निकाले ड्रॉ में लैपटॉप, स्मार्टफोन और पेन ड्राइव दिए जाएंगे। इसके अलावा इस अवधि के दौरान नए वोट बनवाने वाले मतदाताओं को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि गत एक अक्टूबर से आगामी 9 दिसंबर तक नए वोट बनवाने वाले मतदाताओं को 3 लैपटॉप 2 स्मार्टफोन तथा 100 पेन ड्राइव उपहार के रूप में प्रदान किए जाएगें। मतदाता बनने का शुरू हुआ त्योहार आओ भाग लेकर पाएं आकर्षक उपहार की पहल प्रदेश के पात्र युवाओं एवं महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन


2 जनवरी 2004 से एक जनवरी 2006 के बीच जन्मे युवाओं व महिलाओं ने यदि अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है तो वे वोटर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन फॉर्म 6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जनवरी, अप्रैल, जुलाई व अक्तूबर में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों को नए वोट बनवाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसलिए सभी पात्र व्यक्तियों को अपने वोट अवश्य बनवाना चाहिए। इसके अलावा मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वोट बनवाने के लिए आवश्यक निर्धारित दस्तावेज 
जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है और अपना वोट बनवाने के लिए पात्र है। उन्हें वोट बनवाने के लिए स्थायी आवास का पता, जन्म तिथि तथा पासपोर्ट साइज का फोटो सहित तीनों की फोटो प्रतियां फार्म 6 के साथ लगानी होंगी। मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन तथा बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से ऑफलाइन भी वोट बनवा सकते हैं। इस प्रकार मतदाताओं के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यदि वोट बनवाने के लिए किसी भी तरह की परेशानी होती हैं तो वह हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा वोटर हेल्पलाइन एप पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।


4-5 नवंबर और 2-3 दिसंबर को नए वोट बनवाने के लिए चलाए जाएंगे विशेष अभियान
निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाकर 4-5 नवंबर तथा 2-3 दिसंबर 2023 को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरवाने का कार्य करेंगे। इसके बाद 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed