{"_id":"6293a9958695da71537d58f3","slug":"doctor-commits-suicide-in-indra-colony-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: इंद्रा कॉलोनी में डॉक्टर ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन का लिखा नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: इंद्रा कॉलोनी में डॉक्टर ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन का लिखा नाम
Sun, 29 May 2022 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 10:42 PM IST
सार
सुसाइड नोट में लिखा कि तीन लोग उधार दिए पैसे के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपियों में एक रिटायर पुलिसकर्मी व दो कारोबारी बताए गए। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर की इंद्रा कॉलोनी में एक निजी क्लीनिक संचालक डॉक्टर अजीत सिंह ने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम लिखे हैं। आरोप है कि ये लोग उधार दिए पैसे वापस मांगने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इंद्रा कॉलोनी निवासी रानी ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। साथ ही उसका पति अजीत सिंह कॉलोनी में ही 30 साल से क्लीनिक चला रहे हैं। उसके तीन बच्चे हैं। सुबह नौ बजे उसका पति क्लीनिक पर चला गया। जबकि वह निजी अस्पताल में ड्यूटी पर चली गई।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर आई तो उसके पति उल्टी कर रहे थे। उसने पूछा तो बताया कि उसने सल्फास की गोली खा ली है। यह कदम ओमप्रकाश, अशोक तनेजा व सुनील के दबाव में उठाया है, जो उससे उधार लिए गए पैसे मांग रहे थे। तत्काल परिजन अजीत सिंह को पीजीआई ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें तीन लोगों के नाम लिखे हैं। इनमें एक रिटायर पुलिसकर्मी व दो कारोबारी बताए गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। - इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना