फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body found hanging on grill in Kalanaur of Rohtak

रोहतक: कलानौर में बंद मकान के गेट की ग्रिल में फंसा मिला युवक का शव, आरोप- मारकर ग्रिल पर टांगा गया

Sat, 29 Jan 2022 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 09:58 PM IST
सार

मामले में महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। खरावड़ गांव निवासी 30 वर्षीय अंकित शुक्रवार दोपहर बाद से लापता था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि अंकित महिला को पहले से जानता था।

विज्ञापन
Dead body found hanging on grill in Kalanaur of Rohtak
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के कलानौर में बंद पड़े मकान के गेट पर लगी ग्रिल से शनिवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव उल्टा उलझा मिला। मृतक की शनाख्त खरावड़ निवासी अंकित (30) के तौर पर हुई। उसके पिता सुभाष ने मकान में किराए पर रह रही महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खरावड़ गांव निवासी सुभाष ने दी शिकायत में बताया कि उसका एक लड़का है, जिसकी शादी हो चुकी है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के बाद से अंकित लापता है। शनिवार सुबह कलानौर पुलिस से सूचना मिली कि उसके बेटे अंकित की मौत हो चुकी है। शव कलानौर में एक मकान के गेट पर ग्रिल में फंसा हुआ है।
विज्ञापन


वह अपने भतीजे विनोद के साथ कलानौर पहुंचा, जहां उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पता चला कि एक महिला 20 दिन से यह मकान किराए पर लेकर रह रही है। उसे उसका बेटा पहले से जानता है। उसे शक है कि उसके बेटे को मारकर ग्रिल पर टांगा गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में धंस गई ग्रिल, सुबह तक बहता रहा खून

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में एक मकान के गेट पर दो ताले लगे हैं। गेट के ऊपर लोहे की ग्रिल लगी है, साथ ही ग्रिल के ऊपर मकान मालिक ने लोहे की जाली लगा रखी है। ग्रिल व जाली के बीच में उल्टे बल एक युवक लटका हुआ है। ग्रिल उसकी कमर में धंसी हुई है और खून बह रहा है। डीएसपी नरेश कुमार, कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार, कलानौर चौक प्रभारी अनेश अहलावत मौके पर पहुंचे। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। शव को परिजनों की मौजूदगी में नीचे उतारा गया। मृतक की जेब से 380 रुपये व दो कार्ड मिले। 

मृतक के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। मामले की कई दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।  - इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना कलानौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed