फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dalit student gang rape case , no bail to five youths, jailed again

दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में फिर जेल गए पांचों युवक, नहीं मिली जमानत

Fri, 12 Aug 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 12 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dalit student gang rape case , no bail to five youths, jailed again
Jail Shimla
भिवानी की दलित छात्रा का अपहरण कर कथित गैंगरेप मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अभी पुलिस के पास एफएसएल रिपोर्ट नहीं आने की बात कही जा रही है। पहले पकड़े गए तीनों आरोपियों के वकील ने बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में जमानत याचिका डाली, जिस पर अगली तारीख 24 अगस्त को सुनवाई होगी।   
विज्ञापन


रोहतक शहर में पढ़ने वाली एमकॉम छात्रा की ओर से एक महीने पहले महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि पांच युवकों ने उसका अपहरण करने के बाद गैंगरेप किया। उसने भिवानी के जगमोहन, संदीप, अमित, मौसम व आकाश पर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। कहा था कि इन्हीं पांचों आरोपियों ने 3 साल पहले भिवानी में भी उसके साथ गैंगरेप किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तो हंगामा मच गया। आरोपियों के परिजनों ने घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए कहा कि छात्रा गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


फुटेज में साफ है कि घटना वाले दिन युवक दूसरे शहर में थे। मामला मीडिया में उछला तो पुलिस जांच ने भी यू टर्न लिया। छात्रा की लोकेशन और दूसरी जांच के आधार पर पुलिस ने बाद में संदीप हुड्डा और प्रमोद नाम के दो अन्य युवकों को पकड़ा। जांच में सामने आया था कि युवती को इन दोनों युवकों के साथ देखा गया था। ये दोनों छात्रा को जिस होटल में लेकर गए थे, वहां के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज कराए गए। पिछली सुनवाई पर पांचों युवकों को न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया था। सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार को फिर से जज सोनिका गोयल की कोर्ट में पेश किया गया। मुकदमे के पहले नामजद तीन युवकों के वकील हरेंद्र भालौठिया ने बताया कि उनकी ओर से जगमोहन, संदीप, अमित की जमानत याचिका कोर्ट में डाली गई है। इस पर अगली तारीख 24 अगस्त को सुनवाई होगी। उसी दिन पुलिस भी अपनी दलील पेश करेगी, क्योंकि बताया जा रहा है कि अभी तक एफएसएल रिपोर्ट नहीं आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed