फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cyber thug gang active in Haryana cheated a retired soldier posing as friend in Rohtak

हरियाणा में साइबर ठग गिरोह सक्रिय: रोहतक में रिटायर फौजी को दोस्त बनकर ठगा, अनजान नंबर ने आई थी कॉल

Mon, 01 May 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 01 May 2023 11:20 AM IST
सार

हरियाणा में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी रोहतक में अलग-अलग मामलों में दो लोग ठगी का शिकार हुए हैं। एक जगह को ठगों ने फौजी को शिकार बनया है तो वहीं दूसरी जगह महिला को निशाना बनाया है।

विज्ञापन
Cyber thug gang active in Haryana cheated a retired soldier posing as friend in Rohtak
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रोहतक में एक शातिर ठगी ने रिटायर फौजी को पैसे भेजने का झांसा देकर 78 हजार 932 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पहले रुपये भेजने का दिया झांसा
श्रीराम नगर कालोनी, सुनारिया रोड निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल को वह घर पर मौजूद था। साथ ही 137 एमईडी रेजिमेंट से रिटायर्ड हूं। 25 अप्रैल को वह घर पर मौजूद था। तभी एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह आपकी यूनिट से राकेश बोल रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद कोड नंबर कहकर राशि भरवाई
आपको 20 हजार रुपये भेजे हैं। एक बार अकाउंट की जांच कर बताएं, पैसे आए या नहीं। उसने फोन पे से जांच की तो पैसे नहीं आए थे। तब युवक ने कहा कि एक बार फोन पे में 78932 नंबर डालें। उसने कोड समझ कर नंबर डाल दिया। थोड़ी देर बाद उसके खाते से 78 हजार 932 रुपये की राशि कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को झांसा देकर निकाले खाते से 36 हजार रुपये

रोहतक के कलानौर में महिला ने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए बैंक से 56 हजार रुपये का लोन लिया, लेकिन एक शातिर युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर 36 हजार रुपये निकाल लिए। तीन दिन बाद पीड़ित को वारदात का पता चला। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के मुताबिक कलानौर के वार्डं नंबर चार निवासी शेर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सुनीता ने बैंक से 56 हजार रुपये का लोन लिया था, ताकि परिवार का पालन-पोषण कर सकें। 24 अप्रैल को रुपये खाते में आ गया। इसके बाद 25 अप्रैल को शेर सिंह व उसकी बेटी सुमन संत बाबा शाह के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए।

दोनों ने तीन बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए। वहां पर मौजूद एक युवक ने दोनों को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। उसी दिन एक बार में 34 हजार 999 व दूसरी बार में 999 रुपये निकाल लिए। उनको 28 अप्रैल को वारदात का पता चला। अब तक वे अपने स्तर पर युवक को तलाश कर रहे रहे। एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed