{"_id":"63bcf51a198050221038f2a3","slug":"cyber-fraud-with-man-of-janta-colony-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Crime: यूट्यूब वीडियो लाइक कर कमीशन देने के नाम पर युवक से 16 लाख 41 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak Crime: यूट्यूब वीडियो लाइक कर कमीशन देने के नाम पर युवक से 16 लाख 41 हजार की ठगी
Tue, 10 Jan 2023 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:48 AM IST
सार
जनता कालोनी निवासी सत्यम गर्ग ने दी शिकायत में बताया कि दो जनवरी को उसके वाट्सअप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को एजेंट बताया। साथ लिखा कि यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने पर 50 से 150 रुपये के हिसाब से 2500 रुपये तक मिल सकते हैं।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक की जनता कालोनी के युवक को ऑनलाइन कमीशन का लालच देकर 16 लाख 41 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जनता कालोनी निवासी सत्यम गर्ग ने दी शिकायत में बताया कि दो जनवरी को उसके वाट्सअप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को एजेंट बताया। साथ लिखा कि यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने पर 50 से 150 रुपये के हिसाब से 2500 रुपये तक मिल सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वाट्सअप पर तीन यूट्यूब लिंक भेजे गए। इसके बाद लिंक पर क्लिक करने के लिए बोला गया। साथ ही धोखाधड़ी न करने का विश्वास दिलाते हुए उन लोगों की डिटेल स्क्रीन शॉट करके भेजी, जिनको पेमेंट कर चुके हैं। इसके बाद उसका अकाउंट नंबर बना दिया गया। पहले छोटा टॉस्क देकर कमीशन भेज दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर करीब 16 लाख 41 हजार 818 रुपये ठग लिए। जब उसने पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने का प्रयास किया तो पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन