फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, theft, thief, robbery, arrest, rohtak, haryana, jail, car

चोरी की कार पर गलत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक दबोचा

Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime, theft, thief, robbery, arrest, rohtak, haryana, jail, car
गाड़ी से एक कारतूस भी बरामद, सिरसा से चोरी की थी कार - फोटो : amar ujala
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत नाकेबंदी करके खैरड़ी मोड़ से एक युवक को चोरी की गाड़ी पर गलत नंबर प्लेट लगाकर घूमते पकड़ा है। कार सिरसा से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज किया है। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


कलानौर शहर पुलिस चौकी प्रभारी सिलकराम शनिवार रात को टीम के साथ खैरड़ी मोड़ नाके पर तैनात थे। इसी दौरान एक लग्जरी कार कलानौर की तरफ से आई। पुलिस ने चालक से कागजात मांगे तो उसने आनाकानी की। पुलिस ने गाड़ी के कागजों की जांच की तो सामने आया कि आरोपी ने दूसरी गाड़ी के कागजात रखे थे। इसी आधार पर नंबर प्लेट लगा रखी थी। उसकी गाड़ी से एक कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पानीपत के बुआना लाखू निवासी सोमबीर के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोमबीर गन्नौर में हत्या के मामले में अपने दोस्त धर्मराज को पनाह देने के केस में फरार चल रहा है। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed