फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crime News of Rohtak, Fraud with young man in Rohtak

Rohtak Crime: वाट्सऐप प्रोफाइल पर दोस्त का फोटो लगाकर ठगे एक लाख, रिश्तेदार को बताया था घायल

Mon, 16 Jan 2023 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 11:06 AM IST
सार

डीएलएफ कालोनी की एक महिला से किसी ने पंतजलि योगपीठ हरिद्वार में उपचार कराने के नाम पर 44 हजार 800 रुपये ठग लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Crime News of Rohtak, Fraud with young man in Rohtak
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

रोहतक की जगदीश कालोनी युवक को दोस्त बनकर ठग ने रिश्तेदार का एक्सीडेंट होने का झांसा दिया और 1 लाख 15 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हिमांशु बुद्धिराजा ने अपनी शिकायत में उसके पास वाट्सऐप पर मैसेज आया, जिसमें युवक ने खुद को प्रांशुल परुथी बताया। प्रोफाइल में प्रांशुल की फोटो भी लगी थी। प्रांशुल परुथी उसका करीबी दोस्त है।

विज्ञापन


उसने बताया कि उसके किसी रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में गंभीर स्थिति में है। जल्द से जल्द पैसे की जरूरत है। उसने उसे फोन करने का प्रयास किया, लेकिन नेटवर्क नहीं था। ऐसे में सारी बातचीत वाट्सऐप के माध्यम से मैसेज से ही हुई। उसने युवक के खाते में 1 लाख 15 हजार रुपये भेज दिए। इसमें 70 हजार खुद भेजे, जबकि 25 हजार एक दोस्त व 20 हजार बहन को कहकर भिजवाए। बाद में पता लगा कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। किसी ने दोस्त प्रांशुल परुथी बनकर उसके साथ ठगी की है।
विज्ञापन


पंतजलि योग पीठ में उपचार के नाम पर ठगे 44 हजार 800 रुपये
डीएलएफ कालोनी की एक महिला से किसी ने पंतजलि योगपीठ हरिद्वार में उपचार कराने के नाम पर 44 हजार 800 रुपये ठग लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक डीएलएफ कालोनी निवासी नीलम अरोड़ा ने दी शिकायत में बताया कि वह बीमार रहती है। उपचार पंतजलि योगपीठ में कराना था। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। इसके लिए ऑनलाइन पैसे भेजे थे। वहां पहुंचने पर पता चला कि जिस युवक ने उससे बात करके अकाउंट नंबर दिया था, वह फर्जी है। संस्थान में कोई फीस जमा नहीं हुई। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed