{"_id":"635cc80cd201161ef2616565","slug":"crime-news-of-rohtak-cyber-crime-with-woman-theft-in-bank-manager-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Crime: युवती को ऐप डाउनलोड करवा लाखों की ठगी, गोगामेड़ी गए परिवार के घर से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak Crime: युवती को ऐप डाउनलोड करवा लाखों की ठगी, गोगामेड़ी गए परिवार के घर से नकदी-जेवर चोरी
Sat, 29 Oct 2022 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:58 AM IST
सार
सेक्टर दो के एक बैंककर्मी का परिवार राजस्थान के गोगामेड़ी गया था, वापस आया तो पता चला कि मकान का दरवाजा तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रोहतक अपराध समाचार
- फोटो : demo pic
विस्तार
रोहतक की कैलाश कालोनी की युवती को साइबर ठगों ने पहले क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। इसके बाद ऐप डाउनलोड करवाकर खाते से 1 लाख 97 हजार रुपये हड़प लिए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक निधि कौशिक ने दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई है। आप बैंक की ऐप डाउनलोड कर लें। इसके लिए एक ऐप डाउनलोड करके उसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड ओपन करना होगा। उसने जैसे ही एनी हेल्प डेस्क ऐप डाउनलोड की तो खाते से 50 हजार रुपये कट गए। युवती ने उसे दो घंटे तक बातों में उलझाकर रखा। बोली, 15 मिनट में पैसे वापस आ जाएंगे। जब तक उसे सब कुछ समझ में आया, तब तक उसके खाते से एक लाख 97 हजार रुपये निकल गए। उसने न केवल कार्ड बंद करवाया, बल्कि शिकायत भी की है।
विज्ञापन
गोगामेड़ी गया था बैंक कर्मी का परिवार, दरवाजा तोड़कर चोरी
सेक्टर दो के एक बैंककर्मी का परिवार राजस्थान के गोगामेड़ी गया था, वापस आया तो पता चला कि मकान का दरवाजा तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर दो निवासी गणेश आहूजा ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह परिवार सहित राजस्थान के गोगामेड़ी गया था। शाम पांच बजे वापस आया तो घर का दरवाजा टूटा मिला। सारा सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर पत्नी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानों की बाली, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब व तीन हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गए हैं।