फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, festival, death, murder, haryana, sister, brother, rohtak, police, arrest

भाई दूज से पहले बहन को ईंट से पीटकर उतारा मौत के घाट

Fri, 28 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 28 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime, festival, death, murder, haryana, sister, brother, rohtak, police, arrest
खाना नहीं बनाया तो भाई ने कर दी बहन की हत्या - फोटो : amar ujala
जेपी कालोनी में एक भाई ने पहले अपनी बहन के साथ मारपीट की और उसके बाद ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खाना बनाकर नहीं देने को लेकर उनमें विवाद हुआ था और विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। भतीजे के सामने पूरी वारदात हुई, जिसने पुलिस व परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इस सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, जिसको पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


 अशोक उर्फ बंशीलाल जेपी कालोनी में रहता है, उसकी बहन कृष्णा (42) भी उसी के साथ रहती थी। अशोक के भाई गुलशन लाल के बेटे साहिल की उसी मकान में परचून की दुकान है। साहिल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को लगभग सात बजे उसके चाचा अशोक ने अपनी बहन कृष्णा को खाना बनाने के लिए कहा। उसने खाना बनाने के लिए इंकार कर दिया तो अशोक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कृष्णा ने इसका विरोध किया तो अशोक ने वहां रखी एक ईंट को उठाकर सिर में वार कर दिया। ईंट मारते ही वह जमीन पर गिर गई और उसके बाद अशोक ने उसके सिर पर कई वार किए। ईंट के वार होने पर कृष्णा ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन अशोक तबतक वार करता रहा जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। साहिल ने अपनी बुआ को बचाने का प्रयास किया तो अशोक ने उसको भी धमका दिया। साहिल ने तुरंत अपने पिता गुलशन और पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। उसके पिता अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंच गए तो सिटी थाना एसएचओ सुनीता व डीएसपी भी वहां पहुंचे। बहन की हत्या करने का आरोपी उस समय भी मकान में मौजूद था। वहां पुलिस ने पूरी घटना की छानबीन करने के बाद आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो बार शादी के बाद हुआ था तलाक

कृष्णा के भाई गुलशन लाल ने बताया कि उसकी बहन की दो बार शादी हो चुकी थी, लेकिन दोनों बार तलाक होने के कारण वह यहां रहती थी। पहली शादी रोहतक की राजेंद्र कालोनी में हुई थी, लेकिन पति ने उसे छोड़ दिया था। जहां से तलाक होने के बाद उसकी छह महीने बाद ही दूसरी शादी जींद में की गई थी। लेकिन वहां भी पति ने कृष्णा को तलाक दे दिया था, जिसके बाद से वह भाई के घर रहती थी। अशोक की शादी नहीं हुई थी, जिसकी देखरेख कृष्णा करती थी और इस कारण ही वह उसके पास रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भाई ने अपनी बहन की ईंट मारकर हत्या कर दी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसमें जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा है, उससे पूछताछ की जा रही है।

सुनीता, एसएचओ, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed