फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contractor and student looted, on the strength of a pistol and robbed, rohtak police

ठेकेदार और छात्र से पिस्तौल के बल पर लूट

Sat, 08 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 08 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Contractor and student looted, on the strength of a pistol and robbed, rohtak police
लूट - फोटो : demo pic
महम थानाक्षेत्र के गांव सिसर खास के पास हथियारबंद बदमाशों ने ठेकेदार और छात्र पर पिस्तौल तानकर लूटपाट की है। आरोपियों ने दोनों की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर नकदी और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। इस संबंध में महम थाने में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और छीनाझपटी का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गांव सिसर खास निवासी रामदिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसके पास सरकारी भवन निर्माण क ी ठेकेदारी का लाइसेंस है। पांच अक्तूबर की शाम को रामदिया गांव के सुनील के साथ बाइक से जा रहा था। सुनील बीए में पढ़ाई करता है। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे तो दो युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। उन्होंने जैसे ही बाइक रोकी तो बदमाशों ने पिस्तौल तान दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर रामदिया की बाइक और दो हजार रुपये लूट लिए। फिर सुनील की जेब से उसका पर्स निकाल लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। 
विज्ञापन

---
शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने लताड़ा 
वारदात के बाद पहले तो रामदिया ने पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना दी। इसके बाद शिकायत लेकर महम थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने शिकायत लेने की बजाए रामदिया और सुनील को लताड़ लगानी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों से तमाम तरह के सवाल जवाब किये। आरोप है कि पुलिस ने दोनों के संबंध लूटपाट करने वाले बदमाशों से ही जोड़ दिये। फिर दोनों ने मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की तो पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच अधिकारी एएसआई गौरी शंकर ने बताया कि शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से कोई पूछताछ नहीं की गई। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आटा चक्की संचालक पर हमला कर लूट 
दूसरी तरफ, तीन बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात कन्हेली पुल के पास आटा चक्की संचालक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक से नकदी और अन्य सामान लूट लिया। गांव बालंद निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एमडीयू के सामने आटा चक्की है। रात को वह बाइक से गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव कन्हेली के पुल पर पहुंचा तो तीन आरोपियों ने उसकी बाइक रोकी। जब कपिल ने बाइक रोकी तो अचानक आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उससे करीब पांच हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर ले गये। इस संबंध में पीजीआई थाने में शिकायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed