फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   clean agencies, city clean, cjty clean ess agencies increases facilities increses

शहर की सफाई को लेकर बढ़ेंगी एजेंसियां, व्यवस्था होगी दुरुस्त

Thu, 09 Mar 2017 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 09 Mar 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
clean agencies, city clean, cjty clean ess agencies increases facilities increses
नगर ‌‌िननिगम - फोटो : amar ujala
नगर निगम में बुधवार ब्यूटीफिकेशन एंड सेनीटेशन सब कमेटी की बैठक हुईइसमें शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मेयर रेनूू डाबला की मौजूदगी में शुरू हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जोन तीन के अलावा शहर के जोन एक और दो में भी कार्य कराने के लिए टेंडर किए जाएं। सफाई कार्य ठीक और सस्ते में कराने के लिए अधिक से अधिक एजेंसियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें खास यह होगा कि सफाई के कार्य में छोटे बजट वाले ठेकेदार भी काम कर सकेंगे। जबकि पहले नियम था कि सालाना 7.40 करोड़ का टर्न ओवर वाली एजेंसी को ही काम दिया जाएगा, लेकिन इस बैठक में हुए फैसले के बाद 6 करोड़ तक के सालाना टर्न ओवर वाली एजेंसी भी काम कर सकेंगी। कमेटी का मानना है कि अधिक एजेंसी होने की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था में परेशानी नहीं होगी। सफाई के अलावा प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को लेकर भी निर्णय लिया गया। फैसला हुआ कि आखिरी नोटिस देकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इसमें बकाएदारों की प्रॉपर्टी सील भी हो सकती है। इस मौके पर डिप्टी मेयर अशोक भाटी, जयकिशन शर्मा और बलराज बल्लू आदि मौजूद रहे।


सब कमेटी के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। बकाएदारों को लेकर तय हुआ कि आखिरी नोटिस देकर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed