फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CIA raises two personnel of RTA office, strike across the state

सीआईए ने आरटीए कार्यालय के दो कर्मियों को उठाया, प्रदेश भर में हड़ताल

Sat, 22 Apr 2017 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 22 Apr 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
CIA raises two personnel of RTA office, strike across the state
प्रदेश भर में लगभग दो घंटे रही हड़ताल, कामकाज प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
ओवरलोडेड ट्रक पास कराने के मामले में सीआईए वन की टीम ने शुक्रवार को आरटीए कार्यालय के दो कर्मचारियों को उठा लिया। इस पर पूरे प्रदेश के आरटीए कार्यालयों में हड़ताल कर दी गई। दबाव पड़ने पर लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद सीआईए की टीम ने दोनों कर्मचारियों को छोड़ दिया। इसके बाद ही हड़ताल को खत्म किया गया।
विज्ञापन


शाम को इस मामले में उपायुक्त कार्यालय में आरटीए और अन्य कर्मियों की बैठक हुई। सीआईए वन के प्रभारी जगबीर सिंह अपनी टीम के साथ दोपहर के समय कन्हेली गांव स्थित आरटीए कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने वहां पर आरटीए के असिस्टेंट विनय कुमार और एक अन्य कर्मचारी सुमित को हिरासत में ले लिया। इसका सभी कर्मचारियों ने खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप था कि पुलिस ने बिना नोटिस दिए गलत तरीके से उन्हें उठाया है। इस दौरान दोनों कर्मचारियों को छुड़ाने के लिए अन्य कर्मचारियों और सीआईए के बीच काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद सीआईए वन की टीम उन्हें हिरासत में लेकर आ गई। इस कार्यवाही के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी और कामबाज बंद कर दिया। कुछ ही देर में प्रदेश भर के अन्य आरटीए कार्यालयों में भी यह सूचना पहुंचा दी गई। इसके बाद सभी जिलों में भी हड़ताल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को उठाने का इतना विरोध होने पर जिला प्रशासन और पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद दोनों कर्मचारियों को छोड़ना पड़ा। पुलिस का आरोप है कि दोनों कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। हालांकि, दोनों कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है कि वह जांच में सहयोग करेंगे। कर्मचारियों के छूटने के बाद हड़ताल खत्म की गई। लगभग दो घंटे रही हड़ताल, लोग हुए परेशान आरटीए कार्यालय में हड़ताल के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोग अपने दस्तावेज लेने आए थे तो कोई अपने अन्य कार्यों के लिए आरटीए कार्यालय पहुंचा था।


हड़ताल के कारण सभी को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के बाद अब सोमवार को ही लोगों के काम हो पाएंगे। वर्जन इस पूरे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से साथ बातचीत की गई है। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इस प्रकरण को लेकर दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है। - मुनीष नागपाल, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed