{"_id":"61122a3e8ebc3e73830643e7","slug":"chicken-corner-owner-shot-dead-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हत्या: चिकन कार्नर मालिक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, दो भाइयों को घायल भी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में हत्या: चिकन कार्नर मालिक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, दो भाइयों को घायल भी किया
Tue, 10 Aug 2021 01:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:28 PM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में घायलों के बयान दर्ज करने के बाद जांच तेज कर दी है। वारदात रोहतक के कंसाला गांव की है। सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कार सवार लगभग छह लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में सोनीपत रोड स्थित कंसाला गांव में सोमवार की रात कार सवार युवकों ने चिकन कार्नर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही मृतक के दो भाइयों को भी घायल कर दिया। शव को पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। दोपहर तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंसाला गांव के 34 वर्षीय युवक सोनू ने अड्डे पर चिकन शॉप बना रखी है। रात करीब साढ़े 12 बजे सोनू कार्नर पर काम पूरा कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच एक कार में सवार होकर आए लगभग छह लोगों ने सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सोने को तीन-चार गोलियां लगीं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका चचेरा भाई सुनील व कुलदीप बचाने आए तो उनको भी गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात से गांव में दहशत फैल गई। घायलों को पीजीआई लाया गया। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार सुबह पीजीआई पहुंच कर घायल सुनील व कुलदीप के बयान दर्ज किया। पुलिस को पूछताछ में केवल इतना पता चला है कि मामला शराब की बिक्री से जुड़ा है। क्योंकि गांव में ही शराब का ठेका है।