फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Cash Snatched from Woman in Rohtak, case registered

Rohtak: कंबल बेचने के बहाने आए युवकों ने महिला से छीने 40 हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए भागते आरोपी

Tue, 13 Dec 2022 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 11:18 AM IST
सार

ललिता ने बताया कि दिन में पौने दो बजे दो युवक बाइक पर कंबल व चादर बेचने आए थे। दोनों की उम्र करीब 20-25 साल थी। दोनों ललिता को कंबल दिखाने देने लगे। ललिता सामान लेने के लिए पैसे लेकर आई तो आरोपियों ने उसका पर्स छीन लिया।

विज्ञापन
Cash Snatched from Woman in Rohtak, case registered
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रोहतक के लाहली गांव में हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के डाटा एंट्री ऑपरेटर की पत्नी का पर्स दो युवक छीनकर ले गए। पर्स में 40 हजार रुपये थे। कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी बाइक से जाते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बाइक की नंबर प्लेट सही नहीं दिखाई दे रही, लेकिन यूपी नंबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाहली गांव निवासी अशोक कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह मार्केटिंग बोर्ड में नौकरी करता है। वह ड्यूटी के बाद सोमवार को घर गया तो उसकी पत्नी ललिता ने बताया कि दिन में पौने दो बजे दो युवक बाइक पर कंबल व चादर बेचने आए थे। दोनों की उम्र करीब 20-25 साल थी। दोनों ललिता को कंबल दिखाने देने लगे। उन्होंने कहा कि उनके पास एक कंबल, दो चादर और सोफे के 19 कवर थे। उन्होंने कहा कि एक हजार रुपये में सारा सामान दे देंगे। वह कैश लेंगे। ललिता उनकी बातों में आ गई। जैसे ही अलमारी से पर्स निकाल कर लाई और एक हजार रुपये देने लगी तो एक युवक ने हाथ से पर्स छीन लिया और फिर दोनों युवक रोहतक की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

 
यूपी नंबर की है बाइक, सीसीटीवी में कैद युवक
परिजनों ने गांव में छानबीन की, जिसमें दो युवक बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं। इनमें पीछे बैठा युवक गठरी लिए हुए हैं। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed