फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cash cheated in name of advance to buy tractor online from farmers in Rohtak

Rohtak: किसान को ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीदना पड़ा महंगा, एडवांस के नाम पर 67 हजार 900 रुपये ठगे

Tue, 02 May 2023 12:41 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 May 2023 12:41 PM IST
सार

रोहतक में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में एक युवक ने किसान से ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर हजारों ठग लिये। वहीं, दूसरी और पेट्रोल पंप पर तेल डालने से मना किया तो युवकों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
cash cheated in name of advance to buy tractor online from farmers in Rohtak
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रोहतक में बलियाना में रह रहे यूपी के प्रतापगढ़ के युवक को ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीदना महंगा पड़ गया। एक युवक ने एडवांस में 67 हजार 900 रुपये ले लिए, बाद में गलत पता देकर चंपत हो गया। अब पीड़ित ने आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
यूपी के प्रतापगढ़ जिले के गांव पिरूपुर नवेल सदवा निवासी जितेंद्र कुमार मौर्या ने दी शिकायत में बताया कि उसने 20 फरवरी को ऑनलाइन वाहनों की खरीद-फरोख्त कराने वाली साइट पर ट्रैक्टर का ब्यौरा देखा। उसने ट्रैक्टर मालिक से संपर्क किया तो उसने खुद का पता शिवचरण निवासी जिराज महासनपुरा, जिला अमरोहा बताया। ट्रैक्टर की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये तय हुई।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
उसमें से युवक ने 67 हजार 900 रुपये एडवांस में मांगे। उसने राशि बैंक के माध्यम से भेज दी। इसके बाद युवक ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। जब वह बताए गए पत्ते पर पहुंचा तो आरोपी वहां नहीं मिला। साथ ही आरोपी का मोबाइल भी ऑफ मिला। अब तक उसे न पैसे वापस मिले और न ट्रैक्टर दिया गया। आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हवाकौर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी का ब्यौरा जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक ने उधार में पेट्रोल नहीं दिया तो बाइक सवार फरसा लेकर पहुंचे

रोहतक के लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी-घरौठी रोड पर पंप संचालक ने दो बाइक सवार युवकों को उधार में पेट्रोल देने से इंकार कर दिया। दोबारा पंप पर अपने साथियों के साथ फरसा व डंडे लेकर आए और संचालक को पीटा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।

संचालक को जमकर पीटा, साथियों ने कराया बीच-बचाव
पुलिस के मुताबिक चिड़ी गांव निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू दलाल ने दी शिकायत में बताया कि उसनक घरौंठी रोड पर पेट्रोल पंप है। रविवार को शाम साढ़े पांच बजे बाइक पर दो युवक पंप परआए। उस समय उसके ताऊ का लड़का सूरजमल व सेल्समैन सुनील मौजूद थे। युवकों ने उधार में पेट्रोल मांगा, लेकिन उनको मना कर दिया।

सिविल अस्पताल रोहतक रेफर किया
थोड़ी देर बाद दो बाइक पर सात युवक आए। वे अपने हाथों में डंडे व एक युवक फरसा लिए हुए था। आते ही उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके भाई सूरजमल व सेल्समैन सुनील ने बीच-बचाव कराया। परिजनों ने उसे लाखनमाजरा के सरकारी स्कूल में दाखिल कराया, जहां से सिविल अस्पताल रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed