Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man stabbed to death at a liquor party in Tikamgarh; the deceased had come to visit relatives.

एमपी: भाई दूज मनाने जीजा के घर आया था 18 साल का विष्णु, शराब पार्टी में विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या

Wed, 11 Nov 2026 09:45 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

टीकमगढ़ के भीतरवार गांव में भाई दूज मनाने जीजा के घर आए 18 वर्षीय विष्णु अहिरवार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शराब पार्टी के दौरान विवाद में रामरतन अहिरवार पर हमला करने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Man stabbed to death at a liquor party in Tikamgarh; the deceased had come to visit relatives.
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भीतरवार में भाई दूज के त्योहार पर रिश्तेदार के घर आए 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गांव के बाहर खेत में चल रही शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने विष्णु अहिरवार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विष्णु जान बचाने के लिए वहां से भागा, लेकिन कुछ दूरी पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक विष्णु अहिरवार (18) पिता रामलाल अहिरवार निवासी दोहे चक्र, थाना कुड़ीला, 10 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाने अपने जीजा संतोष अहिरवार के घर ग्राम भीतरवार आया था। परिवार में त्योहार की खुशियां थीं, लेकिन रात होते-होते एक विवाद ने पूरे परिवार को मातम में बदल दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: इंदौर बना मेंटर, देपालपुर ने भी मारी बाजी; उज्जैन-देवास-रीवा ने भी हासिल की उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि रात करीब 9 बजे गांव के बाहर खेत में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान रामरतन अहिरवार ने विष्णु पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद विष्णु जान बचाने के लिए वहां से भागा, लेकिन शरीर से अत्यधिक खून बहने के कारण वह घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर स्थित स्कूल के पास जाकर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बल्देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीकमगढ़ एसडीओपी सौरभ रत्नाकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

भाई दूज जैसे त्योहार पर जीजा के घर खुशियां बांटने आए युवक की हत्या से परिवार में मातम पसरा है। वहीं, गांव में भी घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed