फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case registered against the Pradhan side in Deshwal Khap dispute

Rohtak: देशवाल खाप विवाद में प्रधान पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज, संजय लाढ़ौत पीजीआई से रेफर

Mon, 06 Jun 2022 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 09:13 PM IST
सार

प्रधान ने कहा कि मामले को लेकर जल्द समाज के लोग प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच करे, दूसरे पक्ष ने गोलियां चलाई।  थाना प्रभारी का कहना है कि अभी मामले में कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया है। फायरिंग की वीडियो क्लिप की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Case registered against the Pradhan side in Deshwal Khap dispute
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में देशवाल खाप की चौधर को लेकर हुई फायरिंग केस में पुलिस ने खाप प्रधान शिवधन देशवाल पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। इसमें 15 लोगों को नामजद करवाया गया है। उधर, पीजीआई में दाखिल संजय लाढ़ौत को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। 

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए तथ्य जुटा रहे हैं। इसके लिए उस समय की वीडियो क्लिप की तलाश की जा रही है, जब फायरिंग हुई। वहीं, खाप प्रधान शिवधन देशवाल ने पुलिस व प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जल्द वे आला अधिकारियों से मिलेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा खाप की पंचायत बुलाएंगे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को भैंयापुर-लाढ़ौत निवासी शिवधन देशवाल (80) ने शिकायत दी थी कि देशवाल भवन में खाप की आम सभा बुलाई गई थी। आम सभा में पुरानी कार्यकारिणी भंग किया गया और शिवधन देशवाल को आजीवन प्रधान चुनने का प्रस्ताव आया। इसका दूसरे गुट ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पंचायत में कई राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने प्रधान शिवधन देशवाल की शिकायत पर निगम पार्षद राहुल देशवाल, संजय लाढ़ौत सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। अब संजय लाढ़ौत की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 15 लोगों को नामजद किया गया है। 

संजय लाढ़ौत पीजीआई से निजी अस्पताल में दाखिल
उधर, सिर में चोट लगने से घायल संजय लाढ़ौत को सोमवार सुबह पीजीआई से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। संजय ने बताया कि पीजीआई में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसके चलते निजी अस्पताल में आने का निर्णय लिया। 

 

दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की गहराई से छानबीन कर रहे हैं। ठोस तथ्य जुटाए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  - इंस्पेक्टर अरविंद, थाना प्रभारी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed