फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of death of Fatehabad youth: Demand to register a case against Hisar police, relatives protest

Rohtak: फतेहाबाद के युवक की मौत का मामला, हिसार पुलिस पर केस दर्ज करने की मांग, परिजनों का शव लेने से इंकार

Sat, 02 Sep 2023 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 11:31 PM IST
सार

फतेहाबाद के युवक की मौत के मामले में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टर्माटम किया और विसरा जांच के लिए भेजा है। फतेहाबाद से काफी संख्या में ग्रामीण रोहतक पहुंचे और ट्रामा सेंटर के बाहर धरना दिया।

विज्ञापन
Case of death of Fatehabad youth: Demand to register a case against Hisar police, relatives protest
पीजीआई ट्रामा सेंटर में धरना देते मृतक हरपाल के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहबाद के युवक के शव का शनिवार को रोहतक पीजीआई के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। उधर, परिजन शनिवार को भी हिसार पुलिस की नारकोक्टिस सेल के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़े रहे। इस मांग को लेकर ट्रामा सेंटर के बाहर धरना भी दिया और बिना शव लिए चले गए।

विज्ञापन


फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी निवासी 40 वर्षीय हरपाल सिंह के चचेरे भाई विनोद ने बताया था कि उसके भाई को एक जुलाई को हिसार की नारकोटिक्स सेल की टीम बाजार से उठाकर ले गई थी। आरोप लगाया कि हरपाल सिंह से चूरा पोस्त मिला है। उसे रिमांड पर लेकर थर्ड डिग्री टॉचर दिया गया। इससे हरपाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि हरपाल सिंह का झोलाझाप डॉक्टर से उपचार कराया। जब हालत नहीं सुधरी तो पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Case of death of Fatehabad youth: Demand to register a case against Hisar police, relatives protest
पीजीआईएमएस पहुंचे मृतक हरपाल के परिजन। मृतक हरपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों का आरोप है कि हिसार की नारकोटिक्स सेल ने हरपाल सिंह को यातनाएं दी हैं। इसकी वजह से उसकी मौत हुई है। शुक्रवार को परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। हिसार से डीएसपी कप्तान सिंह भी आए, लेकिन परिजन आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।

शनिवार को फतेहाबाद से काफी संख्या में ग्रामीण रोहतक पहुंचे और ट्रामा सेंटर के बाहर धरना दिया। उधर, सीजेएम दीप्ति पीजीआई पहुंची, जहां उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed