फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of Child Molestation in Rohtak

Rohtak Crime: गली में खेल रहे सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म, माता-पिता गए हुए थे यूपी, पड़ोसी ने की दरिंदगी

Sun, 16 Apr 2023 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:57 AM IST
सार

यूपी निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में लंबे समय से रह रहा है। उसने किराये पर मकान ले रखा है। वह पत्नी के साथ छोटे बेटे को लेकर यूपी गया था। सात साल के बड़े बेटे व उससे छोटी बेटी को परिचित के पास छोड़ दिया।

विज्ञापन
Case of Child Molestation in Rohtak
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

रोहतक में पड़ोसी सात साल के बच्चे को उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। यूपी गए माता-पिता घर लौटे तो बीमार बेटे ने पड़ोसी की करतूत बताई। पिता ने दो दिन तो शर्म के मारे किसी को कुछ नहीं बताया, फिर फैसला लिया कि अगर आरोपी को छोड़ दिया तो यह फिर किसी बच्चे की जिंदगी खराब करेगा। थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यूपी निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में लंबे समय से रह रहा है। उसने किराये पर मकान ले रखा है। वह पत्नी के साथ छोटे बेटे को लेकर यूपी गया था। सात साल के बड़े बेटे व उससे छोटी बेटी को परिचित के पास छोड़ दिया। दो दिन बाद वह और उसकी पत्नी वापस लौटे।
विज्ञापन


बेटे की तबीयत खराब थी। उसे बुखार के साथ-साथ उल्टी भी आ रही थी। उसने प्राइवेट डॉक्टर से दवाई दिलवाई। आठ अप्रैल को उसे पता चला कि बेटे के निजी अंग में दर्द हो रहा है। पूछने पर बेटे ने बताया कि जब वह गली में खेल रहा था। तभी पड़ोसी धर्मेंद्र शराब पीकर आया। बोला, आज मेरे पास सो जा। उस समय अंधेरा हो चुका था। इसके बाद उसे बंद कमरे में ले गया और गलत काम किया। इसके बाद से ही वह बीमार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी और बच्चे की जिंदगी खराब करेगा, सजा दिलवाकर रहूंगा
पिता ने पुलिस को बताया कि पहले तो उसे शर्म महसूस हुई, इसलिए पता लगते ही पुलिस को शिकायत नहीं दी। अब काफी सोच समझकर पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता की लिखित शिकायत ली। पिता ने कहा कि अगर आज इस आरोपी को छोड़ दूंगा तो यह किसी अन्य बच्चे की जिंदगी खराब करेगा। आरोपी को सजा दिलवाकर रहूंगा। 


आरोपी के खिलाफ कुकर्म, जान से मारने की धमकी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।  - शमशेर सिंह, प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed