फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case filed against ASI wrestler for creating ruckus in society in Rohtak of Haryana

Rohtak: SHO साहब, सोसायटी में रातभर बजता है DJ, पीते हैं शराब, खेलते हैं जुआ.. अंतरराष्ट्रीय रेसलर पर केस दर्ज

Sat, 04 Feb 2023 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 09:15 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता पहलवान एएसआई ऋषि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सिटी थाना प्रभारी ने सोसायटी निवासियों की शिकायत पर कार्रवाई की है, बॉक्सर अमित ने पुलिस को थैंक्स बोला है।

विज्ञापन
Case filed against ASI wrestler for creating ruckus in society in Rohtak of Haryana
पहलवान एएसआई ऋषि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के सेक्टर-36 स्थित सनसिटी हाइट्स सोसायटी में बिना परमिशन रातभर डीजे बजाने, शराब पीकर हुड़दंग करने और जुआ खेलने की शिकायत पर कॉमनवेल्थ गेम्स पदक में कांस्य पदक विजेता एएसआई ऋषि के खिलाफ सिटी थाना प्रभारी ने आईपीसी की धारा 268, 294 और 510 के तहत केस दर्ज किया है। इसके लिए इंटरनेशनल बॉक्सर अमिल पंघाल ने पुलिस अधिकारियों का आभार जताया है। उधर, एएसआई ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


सनसिटी हाइट्स सोसायटी निवासी डॉक्टर अमित नंदल, रमेश मलिक, डॉक्टर राजीव, वीरेंद्र सिंह, जय सिंह, कविता, प्रवेश कादियान, सुभाष खोखर ने सिटी थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह पिछले दो साल से परेशान हैं। आरोप है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता एएसआई ऋषि रोजाना ट्रैक्टर पर डीजे लगाकार घंटों ऊंची आवाज में बजाता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वह अपने 10 से 15 साथियों के साथ रात में सरेआम जुआ खेलता और शराब पीता है। जब भी उसे ऐसा करने से रोकते हैं तो वह वर्दी की धौंस जमाता है। आरोप है कि एएसआई कहता है कि जहां शिकायत करनी है कर दो, उसका कोई कुछ भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के उक्त लोगों का कहना है कि परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में बच्चों को तैयारी के लिए देररात तक पढ़ना होता है, लेकिन डीजे की ऊंची आवाज के चलते वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों को रिजल्ट खराब होने का भय सता रहा है।

आरोप है कि एएसआई ऋषि के साथ करीब 10 से 15 पहलवान होते हैं। वह भूतल से ही लिफ्ट में शराब के गिलास, बोतल खुलेआम हाथों में लेकर चलते हैं। नो-पार्किंग जोन में इनकी 8-10 गाड़ियां पार्क होती हैं।

सोसायटी के लोगों का दावा, सीसीटीवी फुटेज में कैद है सारी हरकत
सोसायटी के लोगों का दावा है कि पहलवान एएसआई ऋषि और उसके साथियों की सारी हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद है। यह फुटेज सनसिटी हाइट्स सोसायटी प्रबंधन के पास है। प्रबंधन सब कुछ जानकर भी चुप है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालात ये हैं कि लोग सहमे रहते हैं। शिकायत के बाद से लोग खौफजदा हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए।

पंघाल के चाचा ने कार्रवाई को उचित बताया
इंटरनेशनल बॉक्सर अमित पंघाल के चाचा राज नारायण का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। सनसिटी हाइट्स सोसायटी की यह पहली शिकायत है। इसके लिए अमित पंघाल और सभी की ओर से पुलिस का आभार जताते हैं।

जन्मदिन पर 25 को बजाया था डीजे
सनसिटी हाइट्स सोसायटी में दो साल पहले ही फ्लैट खरीदा है। इसे किराए पर दिया हुआ है। यहां मैं कम ही आता हूं। डीजे बजाने या हुड़दंगबाजी का आरोप गलत है। जन्मदिन की पार्टी में 25 जनवरी की शाम डीजे बजाया था। इसी को मुद्दा बनाया जा रहा है। कॉमनवेल्थ का पदक विजेता खिलाड़ी हूं। गलत क्यों करूंगा। मैंने सोसायटी के लोगों से कहा था, किसी तरह की समस्या है तो बैठकर बातचीत के जरिए समाधान कर लेंगे। इसके बावजूद मेरे खिलाफ शिकायत दी। - ऋषि, एएसआई एवं कॉमनवेल्थ पहलवान, निवासी सनसिटी हाइट्स सोसाइटी।

पुलिस को सनसिटी हाइट सोसायटी के लोगों की शिकायत मिली है। इसमें पहलवान ऋषि पर देर रात डीजे बजाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण, एसआई सुखपुरा चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed