{"_id":"6aa6f2537603b473b30262ea","slug":"168-people-detained-for-drinking-alcohol-in-public-places-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100953-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 168 लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 168 लोग हिरासत में
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने एक दिन में 168 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। यह अभियान अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। गुरुग्राम पुलिस ने पार्कों, पार्किंग स्थलों और सड़कों के किनारे शराब का सेवन कर रहे व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई की। 12 सितंबर 2026 को कुल 168 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इन सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 172(2) के तहत हिरासत में लिया गया। उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी निवारक कार्रवाई की गई। गुरुग्राम पुलिस क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।