फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bruda legislator's son died in suspicious circumstances

बरौदा विधायक के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 02 Jul 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 02 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के बरौदा हलके से कांग्रेस विधायक श्रीकृ ष्ण हुड्डा के बेटे की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की वजह हार्टअटैक बताया जा रहा है। इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। देर शाम उनके पैतृक गांव खिड़वाली में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी मिलने पर राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विधायक के बेटे धर्मेंद्र हुड्डा आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। किन्हीं कारणों से वह शुक्रवार को ऑफिस नहीं गये थे। शाम को अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद वह बेसुध हो गये। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन धर्मेंद्र के शव को लेकर उनके पैतृक गांव खिड़वाली गये। देर शाम उनका दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं, कांग्रेसी विधायक के बेटे की मौत की खबर राजनीतिक हलके में आते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना फैलते ही विधायक के मॉडल टाउन स्थित आवास पर रिश्तेदारों, राजनीतिक लोगों सहित अन्य लोग शोक संवेदना जताने पहुंचने लगे। विधायक के आवास पर खिड़वाली से भी सैकड़ों की संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे। 
विज्ञापन


ये लोग पहुंचे संवेदना जताने 
कांग्रेस विधायक श्रीकृ ष्ण हुड्डा के पुत्र धर्मेंद्र हुड्डा के आकस्मिक निधन की जानकारी होने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, महम से विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक, गोहाना से विधायक जगबीर मलिक, मेयर रेणु डाबला, कांग्रेस नेता ललित मोहन सैनी, कांग्रेस सेवादल के हलका प्रधान सूरज रसवंत, शोरी क्लॉथ मार्किट के प्रधान गुलशन ईश्पुनियानी, ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयदीप धनखड़, बिट्टू हुड्डा, बिल्लू हुड्डा और मोनू हुड्डा सहित सैकड़ों लोग विधायक के आवास पर शोक संवेदना जताने पहुंचे। इन लोगों ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed