फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bootuque owner commit suiside

बुटिक संचालिका ने फंदा लगा दी जान

Tue, 01 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 01 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन नगर स्थित अपने बुटिक में 26 वर्षीय प्रीति ने पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन



हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि डीएलएफ कॉलोनी निवासी प्रीति का अर्जुन नगर में ट्रेंड्स के नाम से बुटिक है।

रविवार को प्रीति घर से बुटिक के लिए निकली थी।

वह पार्ट टाइम एकाउंटेंट का काम करती थी। दोपहर बाद जब किसी काम से संबंधित फर्म के कर्मचारी ने प्रीति के पास फोन किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

कर्मचारी उसके घर पहुंचा तो पता चला कि वह बुटिक पर है। लेकिन बुटिक पर पंखे के हुक में प्रीति का शव लटका था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से शव को पीजीआई भेजा गया।


पीजीआई से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से आत्महत्या के कारण के बारे में पूछा तो परिजनों ने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed