{"_id":"57758da14f1c1b943479a97b","slug":"bookie-arrested-in-crime-case-mony-rupees-satta-crime-cricket-oneday-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में सट्टा लगाते चार को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में सट्टा लगाते चार को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
एक दिवसीय मैच पर सट्टा लगाते हुए सेक्टर चार से धरे गए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और श्रीलंका के एक दिवसीय क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सेक्टर-4 के एक मकान में आरोपी मोबाइल के माध्यम से बुकी से सट्टा लगा रहे थे। इसी बीच एसपी के सर्च वारंट पर एएसआई राजेश कुमार ने टीम के साथ छापेमारी की। वहीं, गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
पुलिस के अनुसार 29 जून की रात को सूचना मिली कि सेक्टर-4 के एक मकान में कुछ युवक इंग्लैंड और श्रीलंक ा एक दिवसीय मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इसके बाद एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में एसपी ने सर्च वारंट जारी किया। फिर टीम ने मकान पर छापा मारा। यहां चार युवक इग्लैंड-श्रीलंका मैच में मोबाइल के माध्यम से अन्य बुकी से सट्टा लगा रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पौलंगी निवासी नवनीत, रिटौली निवासी रोबिन, जसौर खेड़ी निवासी नवीन और झज्जर के गांव निलौठी निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया। आरोपियों में शामिल नवनीत, रोबिन हाल में रामगोपाल कालोनी, नवीन सेक्टर- 4 और प्रदीप खरखौदा में रहता है। तलाशी में कमरे से एक रजिस्टर, तीन मोबाइल, एक एलईडी, एक सेटअप बॉक्स, एक कलकुलेटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। हालांकि आरोपियों के पास से रुपये की बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि जिस मकान में आरोपी सट्टा खेल रहे थे, उसमें एक कमरा आरोपी नवीन ने किराये पर लिया था।